scriptजयपाल सिंह मुंडा के नाम से जाना जाएगा विचारपुर का मैदान | The ground of Vicharpur will be known as Jaipal Singh Munda | Patrika News

जयपाल सिंह मुंडा के नाम से जाना जाएगा विचारपुर का मैदान

locationशाहडोलPublished: Jan 24, 2022 12:27:11 pm

Submitted by:

shubham singh

विचारपुर के खिलाडिय़ों ने खेल मैदान को दिया नाम, जल्द मुख्यमंत्री भी आएंगे
 

The ground of Vicharpur will be known as Jaipal Singh Munda

जयपाल सिंह मुंडा के नाम से जाना जाएगा विचारपुर का मैदान

शहडोल.ग्राम विचारपुर के फुटबाल खिलाडिय़ों के द्वारा रविवार को सामुदायिक भवन के खेल मैदान को स्व जयपाल सिंह मुण्डा के नाम से नामकरण कर दिया है। विचारपुर में दर्जनों की संख्या में ऐसे फुटबाल खिलाड़ी है जो राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल खेल चुके पर पहचान के मोहताज खिलाडिय़ों ने अपने गांव विचारपुर के खेल मैदान स्व जयपाल सिंह मुण्डा के नाम से अब अपनी नई पहचान बता सकेगें। रविवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक अजय कुमार सोंधिया के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खेल मैदान के डेवलप करने के लिए ग्रामीणों व वरिष्ट नागरिकों को बुलाकर चर्चा की गई। जिसमें खिलाडिय़ों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके इसके लिए खेल मैदान में क्या सुविधा होनी चाहिए मैदान कैसे बन सकेगा पर चर्चा की गई है। साथ ही खेल गांव विचारपुर का नामकरण भी किया गया। मुख्यअतिथि आशा रानी धुर्वे हेल्थ न्यूट्रीशियन एडवाइजर की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खिलाडिय़ों को स्व जयपाल सिंह के बारे में बताया
फुटबाल के राष्ट्रीय प्लेयर अनिल सिंह नेें खिलाडिय़ों को बताया कि जय पाल सिंह मुण्डा का जन्म 20 मार्च 1903 में रांची झारखण्ड के खंूटी नामक एक छोटे से कस्बे में हुआ था। 1928 में एमस्टरडम में ओलंपिक हॉकी में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नीदरलैण्ड चले गये। जयपाल सिंह मुण्डा ने आदिवासियों के लिए बढ़-चढकर योगदान दिया। जो हम सब के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
फरवरी में होगा विधायक कप
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के युवा समन्वयक ने बताया कि जनवरी में विधायक कप का आयोजन किया जाना था, पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम को कैं सल कर दिया गया था जो अब फरवरी के पहले सप्ताह में होना तय किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री के आने की संभावना जताई गई है। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के लिए विशेष इनाम रखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो