scriptमहाकाल के दरबार में लगा भक्तों का तांता, गूंजे हर हर महादेव के जयघोष | The influx of devotees in the court of Mahakal, Jayghosha of mahadev | Patrika News

महाकाल के दरबार में लगा भक्तों का तांता, गूंजे हर हर महादेव के जयघोष

locationशाहडोलPublished: Feb 21, 2020 09:56:30 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

अभिषेक के साथ हवन पूजन का हुआ आयोजननगर में जगह-जगह भण्डारे का बंटा प्रसाद

महाकाल के दरबार में लगा भक्तों का तांता, गूंजे हर हर महादेव के जयघोष

महाकाल के दरबार में लगा भक्तों का तांता, गूंजे हर हर महादेव के जयघोष

शहडोल. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सुबह से शिवालयों में भक्तों का आना जाना लगा रहा। शिवादरबार में पहुंचे भक्तों ने उनका अभिषेक किया व हवन पूजन कर भगवान भोलेनाथ से सुखशांति की कामना की। हवन पूजन का यह सिलिसिला सुबह से लेकर देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर नगर के शिवालयों के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलो में भजन कीर्तन, रामायण व मानस पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही अलग-अलग जगण भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। सभी भक्तों ने बड़ी आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया।
भक्तों ने चढ़ाया जल
भगवान भोलेनाथ के उपासक सुबह से देवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर उनकी उपासना की। नगर के विराट मंदिर, बाणगंगा मंदिर, बूढ़ी माता मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर डाइट, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर घरौला मोहल्ला, गणेश मंदिर, खेरमाता मांई मंदिर सहित आस-पास के अन्य देवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
भजन कीर्तन के साथ बंटा प्रसाद
नगर के न्यायालय परिसर स्थिति मंदिर मे भजन कीर्तन के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार पुराना बसस्टैण्ड के पास, स्टेशन रोड परमठ मंदिर, गांधी चौक, गणेशगंज सहित सभी शिवालयों में भण्डारे का आयोजन किया गया।
मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
डिग्री कॉलेज हास्टल के समीप लवकुश विहार कॉलोनी में नवनिर्मित भगवान शिव परिवार के मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर सभी भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो