scriptसूदखोरों ने शिक्षक को भी नहीं छोंड़ा, 60 हजार कर्ज देकर वसूले 6 लाख, दो पर मामला दर्ज | The moneylenders did not even beat the teacher, recovered 6 lakh by pa | Patrika News

सूदखोरों ने शिक्षक को भी नहीं छोंड़ा, 60 हजार कर्ज देकर वसूले 6 लाख, दो पर मामला दर्ज

locationशाहडोलPublished: Apr 06, 2021 01:07:42 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

कोयलांचल में कार्रवाई के बाद लगातार सामने आ रहे पीडि़त

सूदखोरों ने शिक्षक को भी नहीं छोंड़ा, 60 हजार कर्ज देकर वसूले 6 लाख, दो पर मामला दर्ज

सूदखोरों ने शिक्षक को भी नहीं छोंड़ा, 60 हजार कर्ज देकर वसूले 6 लाख, दो पर मामला दर्ज

शहडोल. पुलिस की कार्रवाई के बाद कोयलांचल में पैठ जमा चुके सूदखोरों की करतूत लगातार सामने आ रही है। धनपुरी के सूदखोरों ने एक महिला को 60 हजार रुपए का कर्ज देकर 6 लाख रुपए वसूल लिए थे। सूदखोरों ने पहले महिला से चेक लिया था। बाद में 60 लाख की जगह 6 लाख निकाल लिए थे। पीडि़ता ने बुढ़ार पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने कोयलांचल के दो सूदखोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें एक सूदखोर के यहां से बड़ी मात्रा में बैंक पासबुक, एटीएम और शपथ पत्र के साथ ही कई दस्तावेज मिले हैं। जबकि दूसरे सूदखोर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर हाल ही में जेल भेज चुकी है। एसपी अवधेश गोस्वामी के अनुसार, चचाई निवासी सुशीला साबो में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। घरेलू काम के लिए पति ने मुनव्वर और सोनू उर्फ आशिक से कर्ज में 60 हजार रुपए लिए थे। इसके लिए हर माह सूदखोर को ब्याज भी दे रहे थे। सूदखोर ने 60 हजार रुपए का चैक लिया था। बाद में 60 हजार की जगह 6 लाख रुपए लिखकर बैंक से निकाल लिए थे। आपत्ति करने पर सूदखोरों का कहना था कि ब्याज सहित 10 लाख हो रहा है। विरोध करने पर अभद्रता व गाली गलौज करते थे। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मुनव्वर और सोनू उर्फ आशिक पर मामला दर्ज किया है।
हर माह वसूलते थे 12 हजार रुपए ब्याज
पीडि़ता ने बताया कि सूदखोर आरोपियों द्वारा हर माह 12 हजार रुपए का ब्याज वसूला जा रहा था। मूल देने के बाद भी ब्याज लगातार बढ़ते जा रहा था। पीडि़ता के अनुसार पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। एसपी तक शिकायत पहुंचने के बाद जांच कराई गई। बाद में दो पर मामला दर्ज किया गया।
पासबुक, खाली चैक और शपथ पत्र की आशंका
पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कई सुराग उगले हैं। कोयलांचल में सैकड़ों लोगों को आरोपी ने चंगुल में फंसा चुका है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी सोनू उर्फ आशिक के यहां भी बड़ी मात्रा में दस्तावेज, खाली चैक और शपथ पत्र मिल सकते हैं। पुलिस आरोपी के ठिकानों पर भी दबिश देने की तैयारी कर रही है।
कैशलेस हुई क्रेडिट सोसायटी, सूदखोरों पर कसेगा शिकंजा
सूदखोरों के ऊपर कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही चल रही है। कार्यालय बुढार एवं अमलाई कॉलरीज वर्करों की साख सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी के अनुसार, एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्रेडिट सोसाइटी को अब पूरी तरह से कैशलेस कर दिया जाएगा। जिन कर्मचारियों को लोन लेना होगा उसका पैसा सीधे उसके खाते में जाएगा। लोन भरने के लिए भी सिर्फ चेक इत्यादि लिए जाएंगे क्रेडिट सोसाइटी अब पूरी तरह से कैशलेस हो जाएगी। बैठक में क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, उपाध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, संचालक सदस्य महेश कुमार पनिका, सुरेश कुमार शर्मा, विनोद तिवारी, सुरेश शर्मा, बिहारी लाल साहू, सुंदर बाई, हर्षा वर्मा एवं सुग्रीव प्रसाद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो