शाहडोल

इस अफसर पर लगा जुर्माना, ट्रेन लेट होने से हुई दिक्कत

पढि़ए शहडोल की अन्य छोटी-छोटी खबरें

शाहडोलDec 22, 2017 / 04:27 pm

shivmangal singh

The officer was fined the train getting late

शहडोल. लोक सेवा गारंटी की जानकारी समय पर उपलब्ध न कराने के कारण तहसीलदार के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर नरेश पाल कुमार ने सोहागपुर तहसीलदार मनोज चौरासिया के ऊपर 5000 का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा समय सीमा में काम करने के लिए हिदायत दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार फरियादी को समय पर ऋण पुस्तिका नहीं मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। ऑनलाइन फीड कर दिया गया था लेकिन लोक सेवा केन्द्र में ऋण पुस्तिका नहीं पहुंची थी। जिससे फरियादी को भटकना पड़ रहा था। हालांकि अभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस देकर जवाब भी मांगा है और जुर्माना भी निर्धारित कर दिया गया है।
वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने मनोज गुप्ता
शहडोल. वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता को युवा इकाई का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। ये निर्णय वैश्य महासम्मेलन की छिंदवाड़ा में हुई कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। महासम्मेलन के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने माल्यर्पण कर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी। कार्यसमिति की बैठक १६-17 दिसंबर को हुई।
5 घंटे लेट आई गोंदिया ट्रेन
शहडोल. उत्तर भारत में कोहरा और ठंड के कारण ट्रेनें लेट आ रहीं हैं। गुरूवार को 9:15 पर आने वाली गोंदिया एक्सप्रेस दोपहर 2:30 बजे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा हबीबगंज एक्सप्रेस और हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी 5-5 घंटे लेट हुई। इंदौर बिलासपर ट्रेन भी 12 बजे की जगह दोपहर 2 बजे पहुंची।
पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
शहडोल. सीधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि २०१४ में अमरनाथ ने पत्नी रामबाई की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर १० हजार रूपए रूपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आज आयोजित होंगी क्विज प्रतियोगिताएं
शहडोल. राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जिले को भेजे गये वार्षिक कैलेण्डर सत्र 2017-18 के अनुक्रम में २२ दिसम्बर 2017 को भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन की जयंती के आयोजन की बात कही है। इस अवसर पर भारतीय गणितज्ञों व उनके गणित में योगदान से प्रदेश के विद्यार्थियों व शिक्षकों को अवगत कराने तथा विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि जागृत करने की दृष्टि से क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता के आयोजन के निर्देश दिये गये हैं।
कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम आज
शहडोला. क्रिसमस पर्व को लेकर गुड़ शेफर्ड कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियां कर ली गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 9 बजे से होगा। जिसमें गीत, नृत्य आयोजित किए जाएंगे।
महर्षि जन्म शताब्दी वर्ष समारोह आज
शहडोल. महर्षि विद्या मंदिर द्वारा स्थानीय मानस भवन में शुक्रवार को 9 बजे से2 बजे तक महर्षि जन्म शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रो. मुकेश तिवारी कुलपति पं. एस एन शुक्ला विवि के मुख्यातिथ्य में होगा। जिसमें प्रो. भुवनेश्वर शर्मा कुलपति महर्षि महेश योगी वैदिक विवि जबलपुर, आई पी कुलश्रेष्ठ आईजी शहडोल, प्रमिला सिंह विधायक जयसिंहनगर भी मौजूद रहेंगे।

Home / Shahdol / इस अफसर पर लगा जुर्माना, ट्रेन लेट होने से हुई दिक्कत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.