प्रतियोगिता में दिखाए करतब
शाहडोल
Published: June 13, 2022 11:31:50 am
शहडोल. दिव्यांग बच्चों के लिए तिमिर से प्रकाश की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। प्रेरणा फाउण्डेशन के माध्यम से आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे से नगर के गांधी चौक से प्रभात फेरी निकाल कर किया गया। जिसमें लगभग 21 दृष्टिबाधित बच्चे गीत बाते हुए गांधी स्टेडियम पहुंचे। जहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां बच्चो ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। गांधी स्टेडियम से सभी बच्चों को दुर्गा मंदिर भ्रमण के लिए ले जाया गया। इसके बाद सभी दृष्टिबाधित बच्चे नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित जलसा धर्मशाला पहुंचे। जहां सुबह 10 बजे से शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छह दृष्टिबाधित बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शतरंज के बोर्ड पर चाल चल कर एक दूसरे के मोहरो को मात देने वाले इन दृष्टि बाधित बच्चों ने सबको हैरानी में डाल रखा था। उक्त शजरंज प्रतियोगिता में विनोद यादव, कविता कुशवाहा, मखान सिंह, सीमा सिंह व अनीता कुशवाहा ने भाग लिया। जिसमें कविता कुशवाहा प्रथम स्थान, मखान सिंह द्वितीय व अनीता कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व में प्रेरणा फाउण्डेशन के माध्यम से संचालित सीडब्लयूएसएन छात्रावास के कक्षा 8 वीं तक पढऩे वाले बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शानउल्ला खान, निकिता अग्रवाल, बीडी भट्टाचार्या, सौरभ राय, रंजन चक्रवर्ती, अरविंद मांडवी, मधुश्री राय, दीपक, वरुण, नीरज शुक्ला, प्रभात यादव, लक्ष्मी, रूबी सहित अन्य उपस्थित रहे। यहां बच्चों के एक से बढ़कर एक करत ने सबको हैरानी में डाल में दिया। जिसने भी देखा प्रशंसा करते नहीं थके।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें