शाहडोल

यातायात नियमों का पालन करने दी गई यह जानकारी

कार्यक्रम में 400 बच्चे रहे उपस्थित

शाहडोलJan 15, 2020 / 10:05 pm

shubham singh

यातायात नियमों का पालन करने दी गई यह जानकारी

शहडोल। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुद्धवार को शहर के ज्ञानोदय विद्यालय पुलिस लाईन में यातायात पुलिस विभाग द्वारा यातायात शिक्षा की जानकारी एवं यातायात नियमों के पालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 बच्चे उपस्थित रहे। थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु जागरूकता रथ थाना ब्यौहारी, थाना देवलोंद एवं थाना पपौंध रवाना किया गया।

बीमा एवं लायसेंस बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन

पुलिस अधीक्षक शहडोल अनिल सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में पुराना पुलिस कंट्रोल रुम शहडोल में वाहन चालकों के बीमा एवं लायसेंस बनाये जाने हेतु परिवहन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 92 वाहन चालकों के द्वारा लायसेंस बनवाने के संबंध आवेदन पत्र प्रस्तुत किये, जिन्हें त्वरित ही लायसेंस बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर लायसेंस प्रदान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, परिवहन अधिकारी ,यातायात बल तथा लगभग 200 गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.