scriptनगर पालिका धनपुरी की स्वच्छता में प्रदेश में धमक, संभाग में पहला स्थान | Threat in the cleanliness of Municipality Dhanpuri in the state, first | Patrika News

नगर पालिका धनपुरी की स्वच्छता में प्रदेश में धमक, संभाग में पहला स्थान

locationशाहडोलPublished: Sep 24, 2021 12:21:37 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

प्रदेश में दूसरे स्थान पर नपा धनपुरी, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में भी आगे

नगर पालिका धनपुरी की स्वच्छता में प्रदेश में धमक, संभाग में पहला स्थान

नगर पालिका धनपुरी की स्वच्छता में प्रदेश में धमक, संभाग में पहला स्थान

शहडोल. नगरपालिका धनपुरी ने स्वच्छता सर्वेक्षण और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में संभाग का मान बढ़ाया है। प्रशासनिक अकादमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी को प्रदेश के नगरी निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सम्मानित किया है। प्रदेश में स्वच्छता आधारित रंैकिंग में नगर पालिका धनपुरी ने जहां पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान बनाने में सफल रहा। वही संभाग में पहले स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता की बुनियाद प्रतियोगिता अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कराए गए सर्वे में नगर पालिका धनपुरी सूखे कचरे के प्रबंधन में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और संंभाग में पहला स्थान बनाने में सफल रहा।
संगठनों ने दी बधाई
नगर पालिका धनपुरी पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण में द्वितीय एवं संभाग में मिले पहले स्थान पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को लोगों ने बधाई भी दी है। इस उपलब्धि पर सनत शर्मा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा केसरवानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुप्ता हिंदू जन जागरण समिति के संरक्षक विनोद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लव कुश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि मोहन सोनी मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल सदन कपूर पंडित सुरेश चतुर्वेदी गोविंद तिवारी डॉ विजय सिंह, संजू चांदवानी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने बधाई दीहै।
जनता की भागीदारी, नगर का सम्मान
नगर पालिका अधिकारी रवि करण त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान पूरे नगर का सम्मान है और नगर के प्रत्येक नागरिक ने इस सम्मान को लेकर अपना योगदान दिया है। स्वच्छ धनपुरी स्वस्थ धनपुरी बनाने का जो संकल्प लिया गया है उसे सभी मिलकर साकार भी कर रहे हैं। आगे भी इसी तरह से धनपुरी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हमें अपना योगदान देना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो