अलग-अलग हादसों में तीन की मौत, एक महिला और दो बच्चे घायल
अस्पताल में भर्ती

शहडोल/रसमोहनी। जैतपुर थानान्तर्गत मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर नहर में घुस गई। इस हादसे में मोटर साइकिल चालक की मौत हो हुई। वहीं एक महिला व दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुर्रा निवासी राज कुमार गोंड़ मोटर साइकिल में एक महिला व दो बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान जैतपुर थानान्तर्गत भीखमपुर जलाशय के पास मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर नहर में घुस गई। इस हादसे में मोटर साइकिल चालक राज कुमार की मौत हो गई। वहीं उसमें सवार महिला व बच्चे घायल हो गए। हादसे में घायल महिला व बच्चे को इलाज के लिए जैतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सड़क दुर्घटना में दो की मौत
जिले में अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और एक वृद्ध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी थाना अंतर्गत भन्नी निवासी विदुरभान पिता ददन खैरवार २६ हादसे में घायल हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। जमुई निवासी बुद्धि पति कलुआ को भी मौत हुई है। १३ फरवरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग प्रकरण कायम कर मामले को जांच में लिया है।
चार पहिया वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल
पचगांव निवासी एक अधेड़ चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक ने घायल को अपने वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मोतीलाल कुशवाहा ५० वर्ष बाइक से राजेश कुशवाहा के साथ पचगांव से शहडोल आ रहा था। रास्ते में बलपूर्वा के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे पीछे बैठा मोतीलाल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इस दौरान राजेश कुशवाहा को चोट आई। इसके बाद चार पहिया वाहन चालक ने मोतीलाल को अपने वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अब पाइए अपने शहर ( Shahdol News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज