script

करंट लगाकर बाघिन के शिकार किया फिर पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

locationशाहडोलPublished: Jan 20, 2022 12:01:43 am

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

करंट लगाकर बाघिन के शिकार के बाद बाद पैर पर पत्थर बांध कुएं में फेंका, बाघिन के शिकार मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार।

News

करंट लगाकर बाघिन के शिकार किया फिर पैरों में पत्थर बांधकर कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर से सटे अमझोर रेंज के ढोलर गांव में एक बाघिन के शिकार का मामला सामने आया है। करंट लगाकर बाघिन के शिकार के बाद शिकारियों ने दोनों पैर को जीआई तार और पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था। बाघिन के शिकार मामले में वन विभाग की टीम ने पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

दक्षिण वन मंडल अमझोर के ढोलर बीट अंतर्गत कौआसरई जंगल में राजस्व और वन सीमा के बीच में स्थित एक कुएं में बाघ गिरने की सूचना मिली थी। रात होने की वजह से मंगलवार की रात को शव बाहर नहीं निकाला जा सका था। सूचना मिलते ही रात में ही अधिकारी पहुंच गए थे। बुधवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम ने उल्टी खटिया और रस्सी डालकर बाघिन को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों पैर जीआई तार से बंधे हुए थे। इसके अलावा एक बोरी में पत्थर डालकर बाघिन के शव के साथ बांध दिया गया था। शिकार मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ चल रही है। बाघिन के शव का पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।

 

यह भी पढ़ें- इन जिलों में कोल्ड डे, घने कोहरे का अलर्ट, फिर होगी बारिश


अधिकारियों का दावा: सुरक्षित हैं बाल, दांत और नाखून

वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि, बाघिन के मूंछ के बाल, दांत और नाखून सही हैं। बाघिन की उम्र लगभग 10 वर्ष आंकी गई है। अधिकारियों के अनुसार, शव छिपाने के लिए करंट से मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था। पूर्व में भी बांधवगढ़ क्षेत्र में बाघ का शिकार कर कुएं में फेंका था।


डॉग स्क्वाड व इलेक्ट्रिक शार्ट से सुराग

मंगलवार की रात से अधिकारी सुराग जुटाते रहे। डॉग स्क्वाड टीम ने भी सर्चिंग की। इसके बाद गांव में इलेक्ट्रिक शार्ट पर पड़ताल की। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ करने पर कई सुराग मिले। जिसके बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, पुलिया के नीचे गिरा ट्रक – देखें Video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x875an2

ट्रेंडिंग वीडियो