scriptइन राशि वालों को आज मिलेगा विशेष लाभ, विरोधी होंगे परास्त | today rashifal According to Astrology | Patrika News

इन राशि वालों को आज मिलेगा विशेष लाभ, विरोधी होंगे परास्त

locationशाहडोलPublished: Jul 01, 2019 11:06:24 am

Submitted by:

amaresh singh

जानें आज का राशिफल

today rashifal According to Astrology

इन राशि वालों को आज मिलेगा विशेष लाभ, विरोधी होंगे परास्त

शहडोल। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। आज कर्क राशि वालों को विशेष लाभ होगा। मेष राशि वाले किसी सम्मानित कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सिंह राशि वालों के मान सम्मान के साथ यश में वृद्धि होगी। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल ।


मेष
आप किसी सम्मानित कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर समय अच्छा जाने वाला है, काम का बोझ हल्का रहेगा। भाग्य का भी साथ मिलेगा।


वृषभ
जिस काम के लिए आप लंबे समय से चाहत रखते थे उसके लिए किसी को मना सकते हैं। किसी के साथ अपनी नजदीकी को रोमांस में बदलने का विचार आ सकता है। परिजनों के साथ मिलजुलकर रहने से लाभ मिलेगा।

मिथुन
किसी के निजी जीवन के बीच में आने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी या घर के किसी अन्य सदस्य की किसी बात से आपको झुंझलाहट हो सकती है। कोई भी काम तनाव में नहीं करें।


कर्क
विशेष लाभ होगा। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ मिलेगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने का योग है। आपके लिए उन्नतिदायक दिन रहेगा। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन रहेगा। आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। शाम का समय आनंद में बीतेगा। सोचसमझकर कार्य-व्यवहार करना लाभदायी रहेगा। कार्य सिद्धि का दिन है।

सिंह
पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान के साथ यश में वृद्धि होती दिख रही है। कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन रहेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। ग्रह-नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कई नया ऑर्डर अथवा नया अनुबंध मिल सकता है। आपके शत्रु बलहीन रहेंगें। आपका वर्चस्व बना रहेगा। दिन उन्नतिकारक है। आर्थिक लाभ के साथ आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है।

कन्या

भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। मंगलमय दिन होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। तीर्थ दर्शन का लाभ मिलेगा। आनंदप्रद दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास आपके काम में दिखेगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी।


तुला
प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके आत्मविश्वास में वृदधि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी एवं प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।


वृश्चिक
प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके आत्मविश्वास में वृदधि होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी एवं प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।

धनु

अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन, रहेगा। शत्रु बलहीन रहेंगें। आय-संपत्ति के लिए दिन शुभ रहेगा। आज किसी कार्य को करने के प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च होगा। आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद की प्राप्ति होगी।

मकर
कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होने की संभावना है। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। आपको नई योजनाएं लाभ देंगी। परिजनों के साथ छोटे प्रवास पर जा सकते हैं। घूमने और मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता हासिल होगी। दिन मिलाजुला रहेगा। कोई भी काम उतावलेपन और अति उत्साह में ना करें।

कुंभ
वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आज खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च होगा, फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा। व्यर्थ की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करने की जरूरत है। कोई सूचना आ सकती है। मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी, निराशा का भाव हावी रहेगा। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें।

मीन

पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह की बात आगे बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आपको संतान की तरफ से खुशशबरी मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो