scriptकिशोरी बालिकाओं को बताया घर पर कैसे सजाएं रंगोली | Told teenage girls how to decorate Rangoli at home | Patrika News
शाहडोल

किशोरी बालिकाओं को बताया घर पर कैसे सजाएं रंगोली

गायत्री स्कूल कॉलोनी में रंगाली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शाहडोलOct 27, 2021 / 09:01 pm

shubham singh

Told teenage girls how to decorate Rangoli at home

गायत्री स्कूल कॉलोनी में रंगाली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

किशोरी बालिकाओं को बताया घर पर कैसे सजाएं रंगोली
शहडोल. दीपावली को लेकर घरों के रंग-रोगन के साथ साज-सज्जा की तैयारी शुरु हो गई है। रंग रोगन के साथ ही घरों के आंगन में रंगोली कैसे सजाए इसके लिए पत्रिका की पहल पर समाज सेवी महिलाओं द्वारा बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक ३७ स्थित गायत्री स्कूल कॉलोनी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले महिलाओं द्वारा किशोरी बालिकाओं को रंगोली तैयार करना सिखाया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा अलग-अलग रंगोली सजाई गई और किशोरी बालिकाओं को भी अलग-अलग रंगो का प्रयोग और घर आंगन में रंगोली उकेरना सिखाया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान समाज सेवी गीता मिश्रा, लल्ली यादव, पूनम दुबे, सोना वर्मा, धनेश्वरी यादव, संगीता यादव, शैली गर्ग, मेघा सिंह, केशर सिंह, रुचि सोनी, मीना सिंह, दिवांशी द्विवेदी, रेखा गर्ग, काव्या गर्ग, कविता गर्ग सहित अन्य उपस्थित रही। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं को बताया घर पर कैसे सजाएं रंगोली।

Home / Shahdol / किशोरी बालिकाओं को बताया घर पर कैसे सजाएं रंगोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो