scriptदो ट्रकों की हुई टक्कर, 22 लोग घायल | Twenty two people injured in road accident | Patrika News

दो ट्रकों की हुई टक्कर, 22 लोग घायल

locationशाहडोलPublished: Mar 22, 2019 01:58:37 pm

Submitted by:

amaresh singh

पथखाई घाट में हुई घटना

Twenty two people injured in road accident

दो ट्रकों की हुई टक्कर, 22 लोग घायल

शहडोल। सिंहपुर के पथखाई घाट में 2 बोरबेल ट्रक आपस में टकरा गए। इससे दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गए। इसमें 22 लोग घायल हो गए। लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में किशोर, अतुल, महेश, विजय, शंकर रोहित अनिल आकाश चमरू हेमराज कैलाश प्रेम के नाम शामिल।


तेज रफ्तार से हो रहे हादसे
जिले में तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें भारी वाहनों से लेकर छोटे चार पहिया वाहन और बाइक सवार शामिल है। वाहनों की गति इतनी तेज रहती है कि सामने से कोई दूसरा वाहन आता है तो वाहन चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। विगत एक माह में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है,जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई लोग जीवन भर के लिए अपंग हो चुके हैं। पुलिस बल दुर्घटना रोकने के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान चलाती है लेकिन वाहनों की गति को नियंत्रित करने कोई अभियान नहीं चलाती है। इससे दुर्घटना थम नहीं रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो