शाहडोल

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

घर जा रहे थे बाइक सवार

शाहडोलSep 18, 2019 / 08:18 pm

amaresh singh

Death

शहडोल। बुढ़ार थाना अंतर्गत सिरौंजा करकटी गांव के बीच तेज रफ्तार वाहन चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देा लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार की रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लाली और डोमारी कोल बाइक से जा रहे थे तभी हादसा हुआ। सिरौंजा मार्ग में घर पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने एंबुलेंस 108 को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन पहले ही दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

आए दिन हो रहे हादसे
जिले में तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। पिछले एक माह में कई लोग मौत के काल के गाल में समा चुके हैं। जिले में भारी वाहनों से लेकर छोटे चार पहिया वाहन और बाइक चालक अनियंत्रित गति से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने कहा कि पुलिस वाहन दुर्घटना पर रोकथाम के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान तो चलाती है लेकिन वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कभी कोई अभियान नहीं चलाती है। पुलिस जब तक वाहनों की गति नियंत्रित करने का प्रयास नहीं करेगी तब तक जिले में हो रहे सड़क हादसों को कम नहीं किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.