विडियो भेज कर छात्रो ने दिखया रहने का ठिकाना
शाहडोल
Published: February 26, 2022 12:16:55 pm
शहडोल. यूक्रेन और रूस के बीच जंग में शहडोल के दो छात्र फंसे हुए हैं। यहां बंकर में वक्त गुजारकर सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए मदद मांग रहे हैं। शहडोल जिले के बुढ़ार में रहने वाले दो भाई यूक्रेन के विनितस्या शहर में फंसे हैं। बताया गया कि सायरन बजते ही उन्हे बंकर के भीतर भेज दिया गया था। दो भाई ईशान त्रिपाठी, ऋषिकेश त्रिपाठी यूक्रेन के विनितस्या शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। बिगड़ते हालात के बीच भारत वापसी की कोशिश की लेकिन असफल रहे। परिजनों का भी बुरा हाल है। वे लगातार अधिकारियों के साथ दोनों छात्रों से जुड़े हुए हैं। दोनों छात्रों ने वीडियो भेजा है। जिसमें बताया है कि यूक्रेन के विनितस्या शहर में है। सुबह 5 बजे सायरन बजते ही छात्रों को बंकर में पहुंचा दिया गया था। जहां हम मौजूद थे, उससे कुछ ही दूरी पर आर्मी कैंप में हमला हुआ था। परिजनों का कहना है कि लगातार दोनों से संपर्क में हैं। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि देर रात तक एक फ्लाइट भेजी जाएगी। इसी तरह उमरिया के मानपुर का भी एक छात्र यूक्रेन में फंसा है। बताया गया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए थे। शहडोल में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे लगातार सरकार के संपर्क में है और उन्हें वहां से लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वहीं फोन आते ही छात्रों के परिजन तंऱत फोन रीसीव करते हुए अपने बच्चों का हाल जान रहे है। संभाग के कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है जो भारत सरकार से वतन वापस भेजने की मांग किये है जहां भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। जहां से छात्रों को भेजने की तैयारी बनायी जा रही है।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें