तहसील, रेस्टहाउस और अफसरों के बंगलों तक सीमित है मेंटेनेंस
शाहडोल
Published: July 23, 2022 12:12:24 pm
शहडोल. बरसात डेढ़ माह बीत चुके है। शासकीय आवासों के छतों की हालत जर्जर कंडीशन में है। अधिकारी कर्मचारी छतों पर तिरपाल डाल कर काम चला रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते पिछले कई वर्षों से सरकारी आवासों का रखरखाव न किए जाने से अधिकांश आवास जर्जर हो चुके हैं। जिससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। कर्मचारियों को आस थी कि बारिश के पहले आवासों का मेंटेनेंस हो जाएगा पर इस वर्ष भी शासकीय आवासों का मरम्मत न हो सका। लोकनिर्माण विभाग के करीब 250 कार्यालय व आवास है। जिनको मरम्मत कार्य कराने की आवश्यकता है। विभाग ने अभी तक जर्जर आवासों का सर्वे तैयार नहीं किया है। जिसके कारण बरसात के दिनों कर्मचारियों को समस्या होती है। कर्मचरियों की माने तो लोकनिर्माण विभाग की हिलाहवाली के चलते सरकारी आवासों की हालात दयनीय होते जा रही है।
खुद ही करानी पड़ रही मरम्मत
अधिकांश अधिकारी कर्मचारियों ने आवासों की जर्जर हालत को देखते हुए खुद अपने पैसे से मरम्मत कार्य करा रहे हैं। जबकि शासन की तरफ से आवासों की मरम्मत के लिए राशि जारी होती है। विभाग विशेष अधिकारियों के आवासों में ही मरम्मत कार्य कराती है और विशेष सुविधा भी दी जाती है। मरम्मत कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। हालात ये है कि शासकीय आवासों में छप्पर, शेड टूट गए है, खिड़की, दरवाजे की हालत खराब हैं। दीवारों पर रंगरोगन भी नहीं किया जा रहा है। छतों में लगे कड़ी खराब हो चुकी है जिसके छत डैमज होकर पानी का रिसाव हो रहा है।
सिर्फ एक आवास का किया मरम्मत कार्य
लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की माने तो इस वर्ष बरसात की तैयारियों को लेकर एक सहायक ग्रेेड 3 कर्मचारी के आवास का मरम्मत कार्य किया है। जबकि शहर में कई ऐसे आवास है जिनका मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराने की आवश्यकता है। विभागीय अधिकारियों की माने तो कर्मचारी मरम्मत के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। बड़े अधिकारियों के आवासों को विभाग छोटे-छोटे कार्य कराकर कोरम पूर्ती कर रही है।
गैर आवासीय भवनों की हुई मरम्मत
गैरआवासीय भवनों के मरम्मत कार्य बीते वर्ष विभाग ने कराए थे जिसमें तहसील कार्यालय ब्योहारी, सोहागपुर व जयसिंहनगर रेस्ट हाउस के बैठक हाल का मेंटेनेंस के साथ अफसरों के आवास का विशेष मरम्मत कार्य के अलावा सर्किट हाउस के कमरा नंबर जी 1 से जी 4 तक का मरम्मत कार्य कराया गया था। वहीं आवासीय भवनों का कोई कार्य नहीं कराया गया।
डिसमेंटल की सूची भी तैयार नहीं
लोक निर्माण विभाग की हीलाहवाली के कारण कार्यालय बिलडिंग व गैर आवासीय भवनों को डिसमेंटल किए जाने की सूची तैयार नहीं की गई है। जबकि शहर में कुछ शासकीय बिलडिंग व आवासीय भवन डिसमेंटल कंडीशन में है। लेकिन विभागीय जिम्मेदार दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
इनका कहना है
हमारे विभाग के माध्यम से छोटे-छोटे मरम्मत कार्य कराए जाते है। कर्मचारी आवास मरम्मत के लिए आवेदन नहीं दे रहे है। डिसमेंटल भवनों की सूची तैयार नहीं है।
एसके कुरील, कार्यपालन यंत्री
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें