scriptजहां कांग्रेस को मिली थी बढ़त वहां भाजपा ने बनाया अपना अध्यक्ष, क्रॉस वोटिंग से मिली जीत | Where Congress got the edge, BJP made its president, won by cross voti | Patrika News

जहां कांग्रेस को मिली थी बढ़त वहां भाजपा ने बनाया अपना अध्यक्ष, क्रॉस वोटिंग से मिली जीत

locationशाहडोलPublished: Aug 09, 2022 12:05:21 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

धनपुरी में अपने ही पार्षद नहीं बचा पाई कांग्रेसतीन निकायों में भाजपा के अध्यक्ष, बकहो में भाजपा के बागी प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

जहां कांग्रेस को मिली थी बढ़त वहां भाजपा ने बनाया अपना अध्यक्ष, क्रॉस वोटिंग से मिली जीत

आजादी का अमृत महोत्सव: महापुरुषों की होर्डिंग को नगर पालिका ने कूड़ा गाड़ी में रखवाया, हिंदू संगठन में आक्रोश,आजादी का अमृत महोत्सव: महापुरुषों की होर्डिंग को नगर पालिका ने कूड़ा गाड़ी में रखवाया, हिंदू संगठन में आक्रोश,जहां कांग्रेस को मिली थी बढ़त वहां भाजपा ने बनाया अपना अध्यक्ष, क्रॉस वोटिंग से मिली जीत

शहडोल. जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा ने जीत दर्ज की है। चारों निकायों में सबसे चर्चित धनपुरी नगर पालिका में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी देते हुए अपना अध्यक्ष बनाया है। हालांकि उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में गया है। जबकि वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के बाद यहां के जो समीकरण थे वह कांग्रेस के पक्ष में बन रहे थे। इसी तरह तीन नगर परिषद में से दो निकाय में अध्यक्ष पद पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी व एक में भाजपा से बगावत कर नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा के वार्ड पार्षदों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
धनपुरी में बढ़त के बाद भी अध्यक्ष नहीं बना पाई कांग्रेस
धनपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। जिसके लिए हर स्तर पर दांव लगाने दोनों दल तैयार थे। यहां के 28 वार्डों में से 13 में कांग्रेस व 9 में भाजपा प्रत्याशी जीतकर आए थे जबकि 6 वार्डो में निर्दलीय ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा था। इस बीच भाजपा ने समीकरण बनाए कि कांग्रेस अपने ही दो पार्षद नहीं बचा पाई। सोमवार को अध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा से रविन्दर कौर को 16 व कांग्रेस से शोभाराम को 11 पार्षदों का ही समर्थन मिला, जबकि 1 वोट निरस्त हो गया। उपाध्यक्ष यहां कांग्रेस से हनुमान खण्डेलवाल ने जीत दर्ज की है।
अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज की जीत
नवगठित नगर परिषद बकहो में भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के जो परिणाम आए हैं वह चौकाने वाले हैं। यहां से भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रेखा सिंह व उपाध्यक्ष के लिए बृज किशोर यादव को अधिकृत किया था। जिससे नाराज भाजपा की ही पार्षद मौसमी केवट ने नामांकन दाखिल कर 1 वोट से विजयी हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वैभव विक्रम सिंह ने भी पार्टी के निर्णय को नकारते हुए नामांकन दाखिल कर जीत दर्ज की है। भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में नामांकन दाखिल करने वाले निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को अब कांग्रेस अपना समर्थित प्रत्याशी बता रही है।
ब्योहारी और खाड़ में भी भाजपा का कब्जा
ब्योहारी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्रीकृष्ण गुप्ता को 8 मत व निर्दलीय प्रत्याशी मालती चमडिय़ा को 7 पार्षदों का ही समर्थन मिला। यहां श्रीकृष्ण गुप्ता 1 वोट से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रकली पटेल ने निकटतत प्रतिद्वंदी संजय शुक्ला से 1 वोट से विजयी घोषित हुई। नगर परिषद खांड में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी सुशीला सिंह व उपाध्यक्ष पद पर सुधा रजक निर्वाचित हुई।
धनपुरी में भाजपा व कांग्रेस के बीच विवाद
धनपुरी में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन के बाद भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। काफी देर तक मौके में गहमा-गहमी का माहौल निर्मित रहा। हाथापाई भी शुरू हो गई थी। भीड़ जुटते ही पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान वरिष्ठों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह रहे परिणाम
निकाय अध्यक्ष उपाध्यक्ष
धनपुरी रविन्दर कौर छाबड़ा हनुमान खंडेलवाल
ब्योहारी श्रीकृष्ण गुप्ता चंद्रकली पटेल
बकहो मौसमी केवट वैभव विक्रम सिंह
खांड़ सुशीला सिंह सुधा रजक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो