शाहडोल

सशक्त महिला-सशक्त मध्यप्रदेश: मास्क व सैनिटाइजर के साथ पोषण आहार बना रहीं महिलाएं

कलेक्टर ने कहा- लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगी ये महिलाएंबैंकों ने 1757 समूहों को दिया 15 करोड़ 60 लाख का ऋण

शाहडोलSep 21, 2020 / 12:48 pm

Ramashankar mishra

सशक्त महिला-सशक्त मध्यप्रदेश: मास्क व सैनिटाइजर के साथ पोषण आहार बना रहीं महिलाएं

शहडोल. कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी में स्व-सहायता समूहो के सशक्तिकरण के लिए ऋण वितरण एवं समूह की बहनों से सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, जिला प्रबंधक एनआरएलएम पुष्पेद्र सिंह, कमल प्रताप सिंह एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे। जिला प्रबंधक एनआरएलएम ने बताया कि जिले के 1757 स्व-सहायता समूहो को 15 करोड़ 60 लाख रुपए का ऋण इस वर्ष विभिन्न बैंको के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत के मार्गदर्शन में प्रदाय किया गया है। जिले 468 महिला स्व-सहायता समूह को माह सितम्बर में 7 करोड़ 83 लाख 50 हजार रूपये विभिन्न बैंको के माध्यम से दिया गया है। महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए एक मजबूत आधार है। जिले की महिला स्व-सहायता समूह में कोरोना काल में मास्क, सैनिटाइजर बनाया वही रेडी टू ईट पोषण आहार भी महिला स्व-सहायता समूहो द्वारा बनाया जा रहा है।
खुद के बनाए मास्क से जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत
महिला स्व-सहायता समूह ने खुद के समूह द्वारा निर्मित मास्क विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह मरावी, कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, सीईओ पार्थ जायसवाल, कमल प्रताप सिंह को देकर स्वागत किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों का सम्मान
ग्राम बिजौरी की नर्मदा स्व-सहायता समूह को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा छतवई, ग्राम लालपुर की खुशी स्व-सहायता समूह को पंजाब नेशनल बैंक शाखा बुढ़ार को एक-एक लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र तथा ग्राम चटहा की राधे स्व-सहायता समूह को सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा सोहागपुर से 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सशक्त महिला सशक्त मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के महिला स्व-सहायता समूह के उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया शाखा बुढ़ार एवं स्वामीदीन गुप्ता मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बुढ़ार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Home / Shahdol / सशक्त महिला-सशक्त मध्यप्रदेश: मास्क व सैनिटाइजर के साथ पोषण आहार बना रहीं महिलाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.