शाहडोल

हाथ में मटका और चूडी लेकर नगर पालिका पहुंची महिलाएं

नगर के वार्डों में बज-गजा रही नालियां, जगह-जगह भर रहा पानीसमस्याओं को लेकर जन अधिकार संगठन की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शाहडोलSep 27, 2021 / 09:22 pm

shubham singh

नगर के वार्डों में बज-गजा रही नालियां, जगह-जगह भर रहा पानीसमस्याओं को लेकर जन अधिकार संगठन की महिलाओं ने किया प्रदर्शन


समस्याओं को लेकर जन अधिकार संगठन की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शहडोल. नगर में व्याप्त समस्याओं की लगातार हो रही अनदेखी से परेशान जन अधिकारी संगठन की महिलाओं ने सोमवार को नपा कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथ में चुड़ी और मटका लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंची महिलाओं ने पहले तो नपा अध्यक्ष व सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके बाद नपा कार्यालय परिसर में मटका फोड़ कर विरोध दर्ज कराया। इसके पूर्व संगठन की सभी महिलाएं रघुराज स्कूल के समीप एकत्रित हुई। जहां से रैली निकालकर गांधी चौक पहुंची जहां से वापस नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मौके पर न पहुंचे पर आक्रोशित महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही मौके पर ही एसडीमए से फोन पर चर्चा कर अपनी समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने महिलाओं की समस्या को सुना और उनका ज्ञापन लिया। विरोध प्रदर्शन में जन अधिकार संगठन की महिला विंग की अध्यक्ष नीलू पांडे गीता सिंह परिहार, कृष्णा राय, शाहजहां अली, संध्या द्विवेदी, सुनीता गुप्ता, कुसुम तिवारी, लक्ष्मी तिवारी, सविता सिंह, माया त्रिपाठी, खुर्शीद बानो, रशीदा बानो, निशा तिवारी, मानसी, अनीता पनिका, किरण कचेर, राजा बाई गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।
नपा अधिकारी न समस्या सुनते हैं न फोन उठाते हैं
जन अधिकार संगठन की महिलाओं का आरोप था कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी न तो समस्या सुनते हैं और न ही किसी का फोन रिसीव करते हैं। वार्डवासी कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। समस्या समाधान के लिए जब भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास लोग पहुंचते भी हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती है। जिसके चलते नगर वासी काफी परेशान है।
सीएमओ के चेंबर में बैठने का तय हो समय
नगर पालिका कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के चेंबर में बैठने का समय निर्धारित किया जाऐं। इंद्रा चौक और पांडव नगर की मॉडल रोड को सुधारा जाए और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। जय स्तम्भ से बाणगंगा की मॉडल रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। इंद्रा चौक से बस स्टैंड रोड का चौडीकरण और नव निर्माण कराया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि नगर के अंदरूनी वार्ड में नालियां गंदगी से बज-बजा रही है जिनकी सफाई कराई जाए साथ ही गाजर घास की सफाई की जाए ताकि संक्रामक बीमारी से बच जा सके। दुर्गा मंदिर रोड में सुधार करने और लाइट की व्यवस्था करने की भी मांग भी की गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.