scriptप्रदेश में शुरू करेंगे महिला बैंक, स्वरोजगार से जोडऩे सरकार करेगी मदद | Women's bank will start in the state, the government will help to conn | Patrika News

प्रदेश में शुरू करेंगे महिला बैंक, स्वरोजगार से जोडऩे सरकार करेगी मदद

locationशाहडोलPublished: Jan 28, 2022 08:23:14 pm

Submitted by:

shubham singh

पत्रिका कार्यालय पहुंचीं महिला वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर की चर्चा

प्रदेश में शुरू करेंगे महिला बैंक, स्वरोजगार से जोडऩे सरकार करेगी मदद

प्रदेश में शुरू करेंगे महिला बैंक, स्वरोजगार से जोडऩे सरकार करेगी मदद


– अलग-अलग योजनाओं के लिए महिला वित्त एवं विकास निगम ने तैयार किए तीन सौ करोड़ के प्रस्ताव
शहडोल. मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष अमिता चपरा शहडोल प्रवास के दौरान पत्रिका कार्यालय शहडोल पहुंचीं। यहां पर उन्होने महिलाओं को बढ़ावा देने के साथ आर्थिक सशक्त करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष अमिता चपरा ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं को रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों से जोडऩे की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होने कहा कि महिलाओं के लिए को आर्थिक मदद के लिए सरकार ने प्रस्ताव भी तैयार किया है। इससे स्वरोजगार शुरू करने महिलाओं को बैंकों से आर्थिक मदद लेने में सहूलियत होगी। इसके अलावा समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में नवाचार होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग और म.प्र. वित्त विकास निगम द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने चलाई जा रही लघु उद्योग से संबंधित योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन पहली प्राथमिकता होगी। निगम अध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि, कार्ययोजना बनाकर छोटे-छोटे उद्योग विकसित कर उससे महिलाओं को जोडऩे की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग योजनाओं के लिए तीन सौ करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है।
आदिवासी इलाकों में महिलाओं को बढ़ाने विशेष जोर
महिला वित्त निगम अध्यक्ष अमिता चपरा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों की आदिवासी महिलाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। गांवों में संचालित समूहों से जुड़ी महिलाओं को और सशक्त बनाना होगा। इसके लिए उन्हे अलग-अलग माध्यमों से आर्थिक गतिविधियों से जोडऩे की दिशा में कार्य किया जाएगा। जिससे पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो