महिला फुटबाल टीम ने कर दिखाया ये कमाल
अब युनिवर्सिटी के कब्जे में रहेगी रनिंग ट्राफी
शाहडोल
Updated: January 24, 2018 11:58:05 am
शहडोल। सीमित संसाधनों के बाद भी पं. एस एन शुक्ला विश्व विद्यालय के छात्र खेल गतिविधियों में अपना परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय अन्र्तविश्वविद्यालयीन महिला फुटबाल प्रतियोगिता में पं. एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय की महिला फुटबाल टीम ने तीसरी बार अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देते हुये ट्राफी पर कब्जा किया है। राज्य स्तरीय अन्र्तविश्वविद्यालयीन महिला फुटबाल प्रतियोगिता की यह ट्राफी अब पं. एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय के कब्जे में ही रहेगी। जिसकी वजह यह है कि यहां की महिला फुटबाल टीम ने लगातार तीसरी बार इस ट्राफी पर कब्जा किया है। मंगलवार को महिला फुटबाल टीम लौटकर वापस शहडोल पहुंची। यहां विश्वविद्यालय प्रबंधन ने टीम के खिलाडिय़ों का भब्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही महिला फुटबाल खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पं. एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मुकेश तिवारी, रजिस्टार डा. विनय सिंह, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के आदर्श तिवारी, समाज सेवी शब्दर हुसैन, एनआईएस कोच रईस खान के साथ विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। इस पूरी प्रतियोगिता में महिला फुटबाल खिलाड़ी रोशनी पेन्द्राम, गीता सिंह, लक्ष्मी, सुजाता कुण्डे, गायत्री मरावी व यशोदा सिंह का विशेष सहयोग रहा। इनके साथ टीम मैनेजर के रूप में अजय त्रिपाठी व सहायक टीम मैनेजर के रूप में केतराम सिंह गये हुये थे। उल्लेखनीय है कि महिला फुटबाल टीम की खिलाडिय़ो ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।
क्या है इस टीम के खिलाडिय़ो का इतिहास
राष्ट्रीय स्तर पर समूचे जिले को गौरवान्वित करने वाली यह फुटबाल खिलाड़ी ग्रामीण अंचल से सरोकार रखती है। इनका परिवार आर्थिक रूप से इतना सुदृढ़ नही था कि इन्हे वह सारी सुविधायें मुहैया करा सके जिसके दम पर यह बेहतर खिलाड़ी बनकर उभर सके। कहते हैं कि होनहार वीरवान के होत चीकने पात इनकी अंदर अद्भुद प्रतिभा छिपी थी। जिसे निखारने में समाज सेवियों व खेल प्रेमियों ने सहारा दिया और आज यह बेटियां अपना लोहा मनवा रही हैं।

Womens Football team did this awesome
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
