scriptमैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना | Write down my separate identity if i die | Patrika News

मैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना

locationशाहडोलPublished: Jan 30, 2020 09:45:02 pm

Submitted by:

lavkush tiwari

राहत इंदौरी की कविता सुनने उमड़ा कोयलांचल

Write down my separate identity if i dieमैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना

Write down my separate identity if i dieमैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना,मैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना,मैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना

धनपुरी. नपा धनपुरी द्वारा बीती रात कालेज परिसर में कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देश के जाने माने कवियों ने देश भक्ति सहित अन्य मार्मिक कविताओं की प्रस्तुती देकर लोगों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन शुरू होते ही गूंज उठा पंडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। संचालन में महारत हासिल रखने वाले देश के ख्याति प्राप्त कवि रविंद्र शर्मा ने नगर की जनता का अभिवादन स्वीकार किया। झांसी उत्तर प्रदेश से आए देश के ख्याति प्राप्त कवि अर्जुन सिंह चांद ने अपनी रचनाओं से सभी का दिल जीत लिया इंदौर से आए जनाब सतलाज राहत ने हुबहू डॉक्टर राहत इंदौरी की तर्ज पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। धौलपुर राजस्थान से आए ख्याति प्राप्त कवि रामबाबू सिकरवार ने अपनी मैलोडी से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया वहीं इसके बाद मंच पर जैसे ही डॉ राहत इंदौरी ने माइक संभाला उपस्थित सभी श्रोताओं ने खड़े होकर तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका इस्तकबाल किया, देश के ख्याति प्राप्त शायर डॉ राहत इंदौरी ने अपनी रचनाओं से युवाओं का दिल जीत लिया मैं मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना मेरे लहू से मेरी पेशानी पे हिंदुस्तान लिख देना सुनते ही पूरा पंडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा राहत इंदौरी ने अपनी मशहूर रचनाओं से नगर के काव्य प्रेमियों का दिल जीत लिया वह चाहता था कासा खरीद ले मेरा मैं उसके ताज की कीमत लगा कर लौट आया जैसी रचनाओं ने कवि सम्मेलन के आनंद को हजारों गुना बढ़ा दिया कवि सम्मेलन में जनाब खुर्शीद हैदर, नीलम कश्यप, डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी राना जेबा, ममता वाणी ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्य प्रेमियों को रात्रि के 3 बजे तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम,अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह, विधायक कोतमा सुनील सराफ , जयसिंह नगर विधायक जय सिंह मरावी, कलेक्टर ललित दाहिमा एसपी अनिल सिंह कुशवाह कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष मुबारक मास्टर, उपाध्यक्ष संतोष सिंह सेंगर, समिति के सदस्य हनुमान खंडेलवाल, इबरार खान, डॉक्टर कुरियन एवं सीएमओ रवि करण त्रिपाठी ने समस्त विशिष्ट अतिथियों एवं समस्त कवियों का स्वागत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो