scriptशिकार के लिए फैलाया था करंट, साथी चपेट में आया तो मौत के बाद दफना दी लाश | young dead by electric sock | Patrika News

शिकार के लिए फैलाया था करंट, साथी चपेट में आया तो मौत के बाद दफना दी लाश

locationशाहडोलPublished: Mar 20, 2019 08:50:05 pm

Submitted by:

amaresh singh

अंधी हत्या में पुलिस को मिली सफलता, पहाड़ी में दफन मिली थी युवक की लाश

young dead by electric sock

शिकार के लिए फैलाया था करंट, साथी चपेट में आया तो मौत के बाद दफना दी लाश

शहडोल। सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरमसिया झाड़ी में पहाडिय़ों के बीच दबी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। हत्या के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शिकार के लिए करंट फैलाए थे। करंट की चपेट में आने के बाद युवक को आरोपियों ने झाडिय़ों में दफना दिया था। मामले का खुलासा करते हुए टीआई नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि 5 मार्च को दलबीर सिंह के खेत में गणेश सिंह, दलबीर सिंह, मुन्ना बैगा, कमला बैगा, सहदेव सिंह, संतोष बैगा, वीरभान सिंह, रमेश सिंह, रवि सिंह शिकार के लिए खेत में 11 हजार वोल्ट का करंट फैलाया था। यहां अक्सर जंगली ***** गांव में घुसता था। जिसके शिकार के लिए सभी आरोपियों ने प्लानिंग की थी। सभी आरोपी खेत में करंट फैलाकर जानवरों का इंतजार कर रहे थे तभी साथी दलबीर सिंह स्वेटर पहनने के लिए घर जा रहा था। इसी दौरान खेत में खुद के द्वारा फैलाए करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दलवीर की मौत के बाद सभी साथियों ने रात में झाडिय़ों के बीच लाश छिपा दी और दूसरे दिन रात में गणेश सिंह और सहदेव गढ्डा खोदकर पहाड़ी में लाश 20 फिट नीचे ढकेल दी और ऊपर से पत्थर रखकर छिपा दिया था। लाश मिलने के बाद आईजी एसपी ने टीम बनाई थी। अनसुलझी गुत्थी में टीआई एनएस राजपूत, एसआई केएन बंजारे, महेन्द्र सिंह, बांके सिंह, मनोज शुक्ला, रामशरण दीवान ने संदेहियों से पूछताछ की। जहां पर आरोपियों ने शिकार के लिए फैलाए करंट से मौत के बाद युवक को दफन करना स्वीकार किया। वारदात में जय सिंह, रवि सिंह, गणेश सिंह, सहदेव सिंह, रमेश सिंह, कमला बैगा, वीर सिंह, संतोष बैगा, मुन्ना बैगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों ने शिकार के लिए करंट फैलाया था। साथी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अंधी हत्या की पतासाजी के लिए टीम बनाई थी। मामले में पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुमार सौरभ, एसपी शहडोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो