script

बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत

locationशाहडोलPublished: Feb 24, 2019 05:38:16 pm

Submitted by:

amaresh singh

बिरौड़ी जा रहे थे

youth killed in road accident

बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत

शहडोल। गोहपारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरूहा मदौर नाला की पुलिया में बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अशोक सिंह गोड़ निवासी भोगड़ा अपने साथी धनपत यादव और हेमराज गोड़ के साथ बाइक से ही भोगड़ा से बिरौड़ी जा रहा था तभी हादसा हुआ। रात के वक्त बाइक अनियंत्रित होने से पुलिया से जा टकराई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोट आई। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट होने की वजह से अशोक सिंह की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


तेज रफ्तार के चलते हो रहे हादसे
जिले में तेज रफ्तार से वाहनों के दौडऩे के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें असमय लोग काल के गाल में समा रहे हैं। पुलिस सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए हेलमेट चेकिंग आदि अभियान चलाती है लेकिन वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए किसी प्रकार का अभियान नहीं चलाया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो