scriptदलपत सिंह पांच दलबीर और ज्ञान तीन बार रहे सांसद | Occupation of no party special parliamentary area | Patrika News

दलपत सिंह पांच दलबीर और ज्ञान तीन बार रहे सांसद

locationशाहडोलPublished: Apr 23, 2019 07:22:24 pm

Submitted by:

amaresh singh

कभी किसी दल विशेष का नहीं रहा संसदीय क्षेत्र में कब्जा

Occupation of no party special parliamentary area

दलपत सिंह पांच दलबीर और ज्ञान तीन बार रहे सांसद

शहडोल। संसदीय क्षेत्र शहडोल अब तक किसी एक दल विशेष का नहीं रहा है, यहां कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को जीत हासिल हुई है। यहां का मतदाता समय -समय पर अलग-अलग दल के प्रत्याशियों को सांसद अब तक के हुए लोकसभा चुनाव में दलपत सिंह पर सबसे ज्यादा यहां के लोगों विश्वास जताते हुए उन्हे पांच बार सांसद चुनकर दिल्ली भेजा है और वे छग के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को भी चुनावी मैदान में धूल चटा चुके हैं। दलबीर सिंह को तीन बार और ज्ञान सिंह को भी तीन बार यहां की जनता ने बतौर सांसद चुना था। दलपत सिंह अपना पहला चुनाव 1977 में भारतीय लोकदल से जीता था, इसके बाद वे 1989 में जनता दल तथा तीसरी बार वे भाजपा में शामिल होने के बाद 1999, 2004 और 2014 में चुनाव जीत कर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किए हैं। इस तरह भाजपा से वे तीन बार सांसद रहे। इसी तरह पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दलबीर सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार रहते हुए पहली बार 1980 में सांसद चुने गए और इसके बाद वे दूसरी बार 1984 तथा तीसरी बार 1991 में जीत दर्ज किए। दलबीर सिंह के साथ ही तीन बार जीत का रिकार्ड भाजपा के ज्ञान सिंह के नाम भी रहा और वे 1996, 1998 तथा 2016 में चुनाव जीते। हालाकि 1957 से अब तक के बीच हुए लोकसभा चुनाव में सोसलिस्ट पार्टी से बुद्धा सिंह जटिया को 1962 के हुए चुनाव में जीत का सेहरा बंध चुका है। वहीं एक बार 1971 में निर्दलीय प्रत्याशी धनशाह प्रधान भी चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बाकी अन्य लोकसभा चुनाव में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को ही यहां से प्रतिनिधित्व करने का मौका संसदीय क्षेत्र की जनता ने दिया है।
कौन कब रहा सांसद-
1957- कमलनारायण/ आनंद जोशी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962- बुद्धा सिंह जटिया- सोसलिस्ट पार्टी
1967- गिरिजा कुमारी- भारतीय राष्टीय कांग्रेस
1971-धनशाह प्रधान-निर्दलीय
1977- दलपत सिंह परस्ते- भारतीय लोकदल
1980- दलबीर सिंह- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1984- दलबीर सिंह- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989- दलपत सिंह परस्ते- जनता दल
1991- दलबीर सिंह- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996- ज्ञान सिंह- भाजपा
1998- ज्ञान सिंह-भाजपा
1999- दलपत सिंह परस्ते- भाजपा
2004- दलपत सिंह परस्ते-भाजपा
2009- राजेश नन्दिनी सिंह- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014- दलपत सिंह परस्ते- भाजपा
2016- ज्ञान सिंह भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो