scriptटिकट को लेकर भाजपा में मचा घमासान, कैबिनेट मंत्री को बनाया बंधक | BJP Workers made UP Cabinet minister Suresh Khanna mortgage | Patrika News

टिकट को लेकर भाजपा में मचा घमासान, कैबिनेट मंत्री को बनाया बंधक

locationशाहजहांपुरPublished: Nov 06, 2017 12:59:06 pm

Submitted by:

suchita mishra

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप टिकट बेच रही है भाजपा। नाराज भाजपाइयों ने मंत्री सुरेश खन्ना को कई घंटे तक उनके ही आवास पर बनाया बंधक।

Nagar Nikay Chunav

Nagar Nikay Chunav

शाहजहांपुर। निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर भाजपा में मचे घमासान के बाद अब भाजपा के मंत्री अपनों को मनाने में जुटे हुए हैं। इसी के चलते शाहजहांपुर में देर रात योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास राज भवन पर रूठे कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। ताकि किसी भी तरह निकाय चुनाव में रूठे कार्यकर्ताओं को मनाकर और तालमेल बिठा कर के उन से काम लिया जा सके।
योगी के मंत्री को कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक
दरअसल शाहजहांपुर में भाजपा के नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नाराज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुरेश खन्ना को शाहजहांपुर स्थित उनके ही आवास राज भवन पर कैद कर लिया और कई घंटे तक बंधक बनाये रखा। इस बीच रूठे भाजपाइयों ने निकाय चुनाव में बाहरी और दागियों दिए गए टिकटों को बदलवाने की मांग की और मंत्री सुरेश खन्ना को कई घंटे तक उनके आवास में बंधक बनाकर रखा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा में टिकट बेचे गए हैं। सुरेश खन्ना ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए देर रात अपने आवास पर पहले कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की, फिर उनके उन्हें पार्टी दी।
2019 के चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने दी धमकी
बताया जा रहा है कि सुरेश खन्ना की इस मेहनत का पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। पार्टी से पहले की गई मीटिंग में कई दिग्गज भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी जा रही इस पार्टी का भी जमकर मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे भाजपा की अंतर्कलह बढ़ती जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता खुले तौर पर भाजपा के शीर्ष नेताओं को चैलेंज दे रहे हैं कि इस निकाय चुनाव में असली भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का खामियाजा भाजपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में जरूर भुगतना पड़ेगा।
ये कहना मंत्री का
हालांकि इस बारे में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि पार्टी के कुछ लोग टिकिट नहीं मिलने से नाराज थे। लेकिन अब उन्हें मना लिया गया है। किसी भी निष्ठावान कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो