scriptchinmayaananda case: प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल आखिर सुस्त क्यों है यूपी पुलिस | chinmayaananda case:Priyanka Gandhi asked the question why police lazy | Patrika News
शाहजहांपुर

chinmayaananda case: प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल आखिर सुस्त क्यों है यूपी पुलिस

Chinmayananda Case में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

शाहजहांपुरSep 13, 2019 / 01:38 pm

jitendra verma

शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द Swami hinmayananda Case मामले में कांग्रेस Congress की महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए सवाल पूछा है कि आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है, क्योकि आरोपी का संबंध भाजपा से है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उप्र की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का सम्बंध भाजपा से है?
एसआईटी ने कसा शिकंजा
वहीँ एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानन्द पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसआईटी ने गुरूवार रात एक बजे तक चिन्मयानन्द से पूछताछ की इसके साथ ही एसआईटी ने स्वामी चिन्मयानन्द पर बगैर अनुमति शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी है और उनके आश्रम स्थित उनके आवास का शयन कक्ष भी सील कर दिया गया है।
chinmayaananda case: प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल आखिर सुस्त क्यों है यूपी पुलिस
छात्रा कर रही गिरफ्तारी की मांग

एसआईटी जांच के बीच छात्रा ने चिन्मयानंद पर रेप और एक साल तक शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। छात्रा ने खुद को यूपी पुलिस से खतरा भी बताया है। छात्रा की मांग है कि स्वामी चिन्मयानन्द के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो