जितिन प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जितिन ने कहा कि आगरा में संजलि की हत्या बहुत ही शर्मसार है। यह सरकार बिल्कुल विफल है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल यह है कि राजधानी लखनऊ में खुलेआम सेल्स मैनेजर की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर वर्दी में पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या कर दी गई। आरोपियों को आज तक पकड़ा नहीं गया है। आखिर यह सरकार क्या कर रही है?
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि लोग राजनीति में धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। राजनीति अपनी जगह है, धर्म अपनी जगह है। भाजपा आज हनुमान की जाति बता रही है तो कोई उनका नेता हनुमान जी का धर्म बता रहा है। जितिन का कहना है कि 2019 में हनुमान में हनुमान जी बताएंगे कि क्या होता है धर्म और क्या होती है राजनीति। जो लोग धर्म से खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें उसका सबक जरूर मिलेगा।