शाहजहांपुर

Corona Virus का असर: ऑनलाइन हुआ निकाह, वीडियो कॉल पर दुल्हन को किया कबूल

निकाह के लिए कई महीने पहले 19 मार्च की तारीख तय हुई थी।

शाहजहांपुरMar 20, 2020 / 01:11 pm

jitendra verma

शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के कारण फ्लाइट रद्द हुई तो जिले में ऑनलाइन ही निकाह की रस्म अदा की गई। मॉरीशस में रहने वाला सिविल इंजीनियर फ्लाइट रद्द होने की वजह से निकाह में नहीं आ सका जिसके बाद वीडियो कॉल के जरिए निकाह की सारी रस्म अदा की गई। लड़का और लड़की ने पूरे उत्साह के साथ सारी रस्मों को अदा किया। यह निकाह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नहीं आ सका दूल्हा
अंटा के रहने वाले वसी खान का लड़का तौसीफ खान सिविल इंजीनियर है और इन दिनों वो मारीशस में रह रहा है। तौसीफ का निकाह निगोही के मोहल्ला पूरब की रहने वाली परवीन से तय हुआ था। निकाह के लिए कई महीने पहले 19 मार्च की तारीख तय हुई थी। शादी की तारीख जब नजदीक आई तो कोरोना वायरस के कारण विदेश से आने वालों पर प्रतिबंध लग गया। ऐसे में तौसीफ अपने निकाह के लिए मॉरीशस से नहीं आ पाया।
Corona Virus का असर: ऑनलाइन हुआ निकाह, वीडियो कॉल पर दुल्हन को किया कबूल
बगैर दूल्हे पहुंची बारात
लड़के के न आने के बाद भी दोनों परिवारों ने तय दिन पर निकाह कराने का फैसला लिया और बगैर दूल्हे के दुल्हन के घर बारात पहुंची। दूल्हे के भाई और अन्य रिश्तेदारों ने शादी की रस्म अदा की। काजी ने निकाह की लिखा पढ़ी पूरी की और दूल्हे को निकाह कबूल कराने के लिए वीडियो कॉल का सहारा लिया गया। वीडियो कॉल के माध्यम से तौसीफ ने मॉरीशस से निकाह कबूल किया और पूरी जिंदगी साथ निभाने का वायदा किया।

Home / Shahjahanpur / Corona Virus का असर: ऑनलाइन हुआ निकाह, वीडियो कॉल पर दुल्हन को किया कबूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.