scriptसरसों तेल की फैक्ट्री पर छापा, मिलाया जा रहा था खतरनाक केमिकल | fake mustard oil factory busted before diwali 2017 in shahjahanpur | Patrika News
शाहजहांपुर

सरसों तेल की फैक्ट्री पर छापा, मिलाया जा रहा था खतरनाक केमिकल

सरसों तेल में मिलाया जाने वाला बटर यलो नाम का कैमिकल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, जो किडनी और लीवर को खराब कर सकता है।

शाहजहांपुरOct 14, 2017 / 05:42 pm

मुकेश कुमार

fake mustard oil factory busted

fake mustard oil factory busted

शाहजहांपुर। दीपावली नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाने पीने का सामान खरीदते वक्त सावधानी जरूर बरतें, क्योंकि बाजार में बड़े स्तर पर मिलावट की चीजें बेची जा रही हैं। यूपी के शाहजहांपुर में खाद्य विभाग ने शनिवार को छापा मारकर सरसों का नकली तेल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से हजारों लीटर नकली सरसों का तेल बरामद हुआ है।
ये भी पढ़ें-
दूध में मिलावटर की तो खैर, अब इस मशीन के जरिए होगी जांच
त्योहार पर कहीं सेहत नहीं बिगाड़ दे मिलावट का मावा

फैक्ट्री में हो रहा था मिलावट का खेल
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सूचना के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एस एल इडिबल ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड में छापा मारा। फैक्ट्री के अंदर का नजारा देखकर अफसरों के होश उड़ गए। यहां बड़े पैमाने पर नकली सरसों के तेल की रिफिलिंग की जा रही थी। बोलतों डिब्बों और टिन में पैक इस नकली सरसों के तेल को बाजार में बेचा जा रहा था।
 

खतरनाक केमिकल मिलाया जा रहा था
बताया जाता है कि फैक्ट्री के अंदर सरसों के तले में मिलावट की जा रही थी। इसमें मिलाया जाने वाला बटर यलो नाम का कैमिकल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है जो किडनी और लीवर को खराब कर सकता है। बरामद किये गये नकली सरसों के तेल को सील कर दिया है। साथ तेल के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
 

हजारों लीटर सरसों का तेल बरामद
मुख्य खाद्य अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि छापेमारी में मौके पर लाखों की कीमत का हजारों लीटर सरसों का तेल बरामद हुआ है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने अपनी जांच में पकड़े गये तेल को प्रथम दृष्टया नकली माना है। मुख्य खाद्य अधिकारी ने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Home / Shahjahanpur / सरसों तेल की फैक्ट्री पर छापा, मिलाया जा रहा था खतरनाक केमिकल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो