ये है पूरा मामला
सीतापुर जिले के जहांगीराबाद निवासी एक शख्स अपने परिवार के साथ दिल्ली रहकर काम करते हैं। उनके साथ शाहजहांपुर के शेरपुर थाना रोजा निवासी बादाम सिंह भी रहता है। बादाम सिंह उनका दूर का रिश्तेदार है। उन्होंने कुछ समय पहले अपनी बेटी की शादी बादाम सिंह से तय की थी। होली पर वे परिवार के साथ सीतापुर आए थे, तभी साथ में बादाम सिंह भी शाहजहांपुर के मोहल्ला बहादुरपुरा स्थित अपने किराए के मकान में आ गया।

होली पर बादाम सिंह की मां रिश्तेदार के घर दो दिनों के लिए गई थीं। वो घर पर अकेला था। बताया जा रहा है उसने फोन करके अपनी मंगेतर को घर पर बुला लिया। पूरी रात दोनों साथ रहे। सुबह बादाम सिंह अपने बड़े भाई पदम सिंह के साथ कहीं चला गया। उसके बाद आसपास के लोगों को युवती की लाश फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को फंदे से उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।