एक ही गोत्र में शादी करना एक प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया। दोनों की हत्या कर दी गई। मामला शाहजहांपुर के नौगवां नरोत्तम गांव का है।
Honor Killing
शाहजहांपुर. एक ही गोत्र में शादी करना एक प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया। दोनों की हत्या कर दी गई। मामला शाहजहांपुर के नौगवां नरोत्तम गांव का है। यहां आशीष पिछले छह वर्षों से बंटी नाम की लड़की से प्यार करता था। दोनों एक ही जाति के थे, लेकिन गोत्र एक होना लड़की के परिवार को नागवार गुजरा। बावजूद इसके दोनों ने 2019 में शादी की। आशीष जिला छोड़कर नोएडा चला गया। बंटी से मिलने वह आया करता था। बीते गुरुवार को भी वह घर आया था, लेकिन इस बार उसके साथ बंटी की हत्या कर दी गई। बंटी की लाश घर में बिस्तर पर मिली और आशीष का खून से लथपथ शव घर के पास ही बरामद हुआ। दोनों को करीब से गोली मारी गई थी।
ये भी पढ़ें- ददुआ, ठोकिया के बाद पाठा के जंगलों में अब गौरी गैंग का आतंकबंटी के परिवार पर लगा आरोप- आशीष के पिता ने बंटी के पिता, भाई, ग्राम प्रधान समेत अन्य रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह देखा गया है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में एक ही गोत्र में शादियां नहीं की जाती हैं। बीते वर्षों में ऐसे कई प्रेमी जोड़ों की हत्या के मामले सामने आए हैं।