scriptपत्नी ने शराब पीने का किया विरोध तो पति ने लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली | Husband Shot Dead Wife | Patrika News

पत्नी ने शराब पीने का किया विरोध तो पति ने लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली

locationशाहजहांपुरPublished: Jul 12, 2018 07:17:19 pm

तीन मासूम बच्चे के सिर से उठा मां बाप का साया, हो गये अनाथ।
 

Shot Dead

पत्नी ने शराब पीने का किया विरोध तो पति ने लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक वहशी पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति के शराब पीने का विरोध किया था। पत्नी की हत्या के बाद से आरोपी पति फरार है जिसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। मामला रौजा थाना क्षेत्र के देवरास गांव का है।
यहां का रहने वाला नवनीत बेदद शाराबी था। पत्नी मंगेश अक्सर उसके शराब पीने का विरोध करती थी। पति अक्सर उसे गोली मार देने की धमकी भी देता था। बताया जा रहा है कि आज (गुरुवार) सुबह भी पति नवनीत शराब पी कर घर आ गया। पत्नी ने उसके शराब पीने का विरोध किया तो वहशी पति ने अपने पिता की लाइसेन्सी बन्दूक उठाकर पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। परिजनों की मानें तो आरोपी पति पिछले लम्बे समय से उनकी बेटी को जान से मारने की योजना बना रहा था। लगातार गोली मारने की धमकी दे रहा था। बताया जा रहा है कि महिला की शादी ग्यारह साल पहले हुई थी और उसके दो बेटियांं और एक बेटा है।
तीन मासूम बच्चे हो गये अनाथ
पत्नी को पति का हमसाथी कहा जाता है लेकिन यहां शराब के जुनून में एक वहशी पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने तीन बच्चों के सिर से उनकी मां का आंचल तो छीना ही है साथ ही पिता के जेल जाने से बच्चों के सिर से पिता का साया भी छिन जाएगा है। अब देखना ये है कि पुलिस आरोपी पति को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।
मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश शुरू
मामले में एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पत्नी की हत्या के बाद से आरोपी पति मौके से फरार है। पुलिस ने लाइसेन्सी बन्दूक को बरामद कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो