Lok Sabha Election 2019 उत्तर प्रदेश के इस लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुक्षा के बीच शांति से हुआ पुनर्मतदान
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत शाहजहांपुर के आठ बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। पुनर्मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। भारत निर्वाचन आयोग की आदेश पर पुनर्मतदान कराया गया। सबकुछ शांति से निपट गया।
शाहजहांपुर में आठ बूथों पर मतदान शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र में जलालाबाद, तिलहर, पुवायां और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के आठ बूथ पर पुनर्मतदान होगा। 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 289 सेठ सियाराम इंटर कालेज के कक्ष संख्या तीन, 133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 687 एलबीजेपी इंटर कालेज के कक्ष संख्या चार एवं बूथ संख्या 327 प्राइमरी पाठशाला रहदेवा, 134 पुवायां विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 368 जूनियर हाईस्कूल पुवायां एवं बूथ संख्या 351 सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद दक्षिणी कक्ष और 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 140 प्राइमरी नगला बनवारी, बूथ संख्या 255 प्राइमरी रामखेड़ा एवं बूथ संख्या 371 प्राइमरी कटिया रज्जब पर पुनर्मतदान हुआ। मतदाताओं की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने जलालाबाद के बूथ पर निरीक्षण किया।