scriptभागवत कथा के दौरान सिलेंडर फटने से मची भगदड़, दो महिलाओं सहित आठ घायल | LPG Cylinder Blast During Bhagwat Katha | Patrika News

भागवत कथा के दौरान सिलेंडर फटने से मची भगदड़, दो महिलाओं सहित आठ घायल

locationशाहजहांपुरPublished: May 11, 2018 08:03:15 pm

सिलेण्डर फटने से मची भगदड़ में गिरी दो बुजुर्ग महिलायें दब गईं जिनको गम्भीर चोटे आई हैं।

Cylinder Blast
शाहजहांपुर। थाना अल्लागंज क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा के दौरान गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। दूर दराज से भागवत सुनने आये सिलेण्डर फटने से झुलस गये। सिलेण्डर फटने से मची भगदड़ में गिरी दो बुजुर्ग महिलायें दब गईं जिनको गम्भीर चोटे आई हैं। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
रामपुर में चल रही थी राम की कथा

हादसा थाना अल्लाहगंज के रामपुर गांव की है। यहां ओमप्रकाश के घर में धूम धाम से भागवत कथा चल रही थी। कथा सुनने के लिये दूर दराज से घर में काफी रिश्तेदार और ग्रामीण भी आए थे। भागवत सुनने के लिये आये रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया जा रहा था तभी अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही अफरातफरी का माहोल बन गया और वहां भजन सुन रही भीड़ में भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग से घिर चुके श्रोताओं को बचाया। आग में बबली, विपिन, झुन्ना देवी, मिथलेश, ओमपाल, विवेक, विवेक की पत्नी सहित आठ लोग झुलस गए वहीं भगदड़ मचने से दो बुजुर्ग महिलायें घायल हो गईं। हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जलालाबाद भर्ती कराया है, जहां से गंभीर हालत के चलते शाहजहांपुर जिला अस्पताल लाया गया। झुलसे हुए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल सभी का इलाज शुरू कर दिया है। डाक्टरों की मानें तो तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुई कथा आयोजन में घटना

कथा आयोजक रामपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया घर में भावत कथा का आयोजन किया गया था। कथा सुनने के लिए के लिये काफी महेमान आये हुए थे। घर में महेमानों के लिये महिलाओं द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा था इसी दौरान सिलेण्डर फट गया जिससे अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने आस पास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने से भागवत कथा में भगदड़ मच गई, जिसमें परिवार के लोगों सहित आठ रिश्तेदार झुलस गए, दो महिलायें दबकर घायल हो गईं। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो