scriptविजय शंखनाद रैली के दौरान सुरेश खन्ना ने राहुल गांधी को दी बड़ी नसीहत, जानिए क्या कहा! | minister suresh khanna advice to rahul gandhi should join bjp video | Patrika News

विजय शंखनाद रैली के दौरान सुरेश खन्ना ने राहुल गांधी को दी बड़ी नसीहत, जानिए क्या कहा!

locationशाहजहांपुरPublished: Mar 26, 2019 05:08:30 pm

Submitted by:

suchita mishra

यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर लेना चाहिए।

सुरेश खन्ना

सुरेश खन्ना

शाहजहांपुर। यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी में शामिल होने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आजकल राहुल गांधी पीएम मोदी की नीतियों की नकल कर रहे हैं। अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के नकल करने का ज्यादा शौक है तो उन्हें कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर लेना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूरे देश में बड़ी जीत हासिल करेगी। मंत्री सुरेश खन्ना और संतोष गंगवार शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी की विजय शंखनाद रैली में शामिल होने आए थे।
बता दें कि यहां आयोजित विजय शंखनाद रैली में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार भी शामिल हुए। उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने चोरों और डकैत वाली पार्टी बसपा को समर्थन देकर सपाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। लेकिन अब वो मोदी की नीतियों से खुश होकर बीजेपी की सेवा करेंगे। मालूम हो कि शाहजहांपुर में अरुण सागर को बीजेपी का प्रत्याशी बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो