script

चिन्मयानंद प्रकरण: छात्रा द्वारा आत्महत्या की धमकी के बाद प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर किया बहुत बड़ा हमला, जानिए क्या कहा!

locationशाहजहांपुरPublished: Sep 19, 2019 06:33:13 pm

Submitted by:

suchita mishra

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि योगी सरकार दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को संरक्षण दे रही है।

Demo pic

Demo pic

शाहजहांपुर। स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता द्वारा बुधवार को आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि योगी सरकार उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की तरह दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को संरक्षण दे रही है।
ये कहा ट्वीट में
प्रियंका गांधी ने गुरुवार 19 सितंबर को ट्वीट कर कहा, बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है। अब भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस शाहजहांपुर मामले में वही दोहरा रही है। पीड़िता भय में है। लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है।
Swami Chinmayanand
छात्रा ने दी थी आत्महत्या की धमकी
बता दें कि शाहजहांपुर के लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर फेसबुक लाइव कर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। पीड़िता एसआईटी के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज करा चुकी है। लेकिन फिर भी अब तक न तो चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और न ही उसकी गिरफ्तारी हुई। इससे नाराज होकर पीड़िता ने बुधवार को एसआईटी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अगर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वो आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो