scriptरामविलास वेदांती ने आजम खां को बताया आतंकवादी, देखें वीडियो | Ram vilas Vedanti Attack on Azam Khan Video News | Patrika News

रामविलास वेदांती ने आजम खां को बताया आतंकवादी, देखें वीडियो

locationशाहजहांपुरPublished: Oct 08, 2017 11:29:17 am

श्री राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रामविलास वेदांती ने कहा है कि देश के 80 प्रतिशत मुसलमान राम मंदिर बनाए जाने के पक्ष में हैं।

Ramvilash Vedanti
शाहजहांपुर। श्री राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तैयारी में है। रामविलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था, राम मंदिर है और अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर बन कर रहेगा। इस दारौन रामविलास वेदांती ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खां पर भी जम कर निशाना साधा।
 
80 प्रतिशत मुसलमान राम मंदिर बनाने के पक्ष में

श्री राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य रामविलास वेदांती ने कहा है कि अब अयोध्या में राममंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता। रामविलास वेदांती ने कहा कि आज देश के 80 प्रतिशत मुसलमान राममंदिर बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने ये भी कहा शिया वक्फ बोर्ड के लोग खुद अपने हाथों से रामलला का मंदिर बनाने को तैयार हैं। लेकिन पाकिस्तान भारत में शिया-सुन्नी मुसलमानों को आपस में लड़वाने के लिए मोटा पैसा मुहैया कराता है ताकि अयोध्या में राममंदिर बनाने से रोका जा सके।
 
अजम खां पर निशाना

इतना ही नहीं रामविलास वेदांती ने समाजवादी पार्टी के विरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि आजम खां आतंकवादी है और आईएसआईएस का एजेंट है। आजम खां भारत माता और गंगा माता को गाली देते हैं। ऐसे आजम खां को हिन्दुस्तान में रहने का कोई अधिकार नहीं। रामविलास वेदांती ने मांग की कि सपा नेता आजम खां की सीबीआई जांच होनी चाहिए। रामविलास वेदांती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आजम खां के खिलाफ जांच करवाए जाने की मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो