शाहजहांपुर

अब महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का रंग भी हुआ भगवा

सरकारी स्कूलों को भगवा रंग देने का मामला सरकार की फजीहत करा चुका है लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला जारी है।
– अब शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को ही भगवा रंग में रंग दिया।

शाहजहांपुरAug 04, 2018 / 03:50 pm

अमित शर्मा

अब महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का रंग भी हुआ भगवा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आते ही तमाम थानों और सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगा गया। सरकारी स्कूलों को भी भगवा रंग देने का मामला सरकार की फजीहत करा चुका है लेकिन इसके बाद भी यह सिलसिला जारी है। अब शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को ही भगवा रंग में रंग दिया। भगवा रंग में रंगी गई गांधीजी की प्रतिमा पिछले 20 वर्षों से सफेद रंग में रंगी हुई थी। वहीं इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस ने भगवा रंगने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सड़कों पर उतरने की धमकी दी है तो वहीं विश्व हिन्दू परिषद् का कहना है कि मूर्तियों को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा। फ़िलहाल जिला प्रशासन मामले में जांच की बात कर रहा है।
नहीं पता किसने किया रंग
दरअसल मामला थाना बंडा के ढाका घनश्यामपुर गांव का है। यहां पर ग्रामसभा की जमीन पर 20 साल पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सफेद कपड़े पहनने वाले गांधी जी की प्रतिमा भी सफेद रंग में ही रंगी जाती रही लेकिन 20 साल के बाद अचानक ही इस गांव में रातों-रात गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंग दिया गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो लोग हैरत में पड़ गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद ने कहा और प्रतिमाएं भी होंगी भगवा
हैरानी बात यह है कि गांधी जी की प्रतिमा को भगवा रंग में किसने रंगा ये अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं विश्व हिन्दू परिषद् का कहना है की मूर्तियों को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा। विश्व हिन्दू परिषद् का कहना है कि भगवा तो संतो का रंग है और प्रतिमाओं को भगवा करने का सिलसिला जारी रहेगा। इससे साफ़ जाहिर होता है की गांधी की प्रतिमा का भगवाकरण करने में हिंदूवादी संगठननों के लोग ही शामिल हैं।

Home / Shahjahanpur / अब महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का रंग भी हुआ भगवा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.