script

शाहजहांपुर की सलोनी ने जीता मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन अवार्ड

locationशाहजहांपुरPublished: Sep 07, 2017 02:28:46 pm

शाहजहांपुर की रहने वाली सलोनी ने मिसेज इण्डिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है।

Mrs India Beauty Queen Winner Saloni

Mrs India Beauty Queen Winner Saloni

शाहजहांपुर। शहर की बेटी सलोनी ने मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन का खिताब अपने नाम किया है। सलोनी की इस सफलता पर उनके घर में खुशी का माहौल है। हर साल एक सितम्बर को कनाडा की वीरकौर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन कराती हैं। इस बार मिसेज इण्डिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता का खिताब शाहजहांपुर की रहने वाली सलोनी ने जीता है।
पुवायां के पूर्व चेयरमैन की बेटी हैं सलोनी
पुवायां के पूर्व चेयरमैन सुधीर गुप्ता की बेटी सलोनी अग्रवाल का सपना मॉडल बनने का है। शाहजहांपुर के सेंटपाल और जोधपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद सलोनी ने ग्लैमर इण्डिया में किस्मत आजमाई। सलोनी के लिए एक सितम्बर का दिन यादगार बन गया। मिसेज इण्डिया ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में 100 से अधिक युवतियों ने हिस्सा लिया था। प्रथम राउण्ड में 100 में से 16 युवतियों का चयन किया गया। जिसके बाद 16 में से आठ मॉडल्स चुनी गईं। आखिरी राउण्ड में आठ में से तीन को मिसेज इण्डिया के लिए चुन लिया गया।
सात साल की बेटी की मां हैं सलोनी
खास बात ये है कि सलोनी अग्रवाल शादीशुदा हैं। उनकी सात साल की बेटी भी है। मिसेज इण्डिया ब्यूटी क्वीन का खिताब जीतने वाली सलोनी विवाहित महिलाओं के लिए मिसाल हैं। वही पिता सुधीर गुप्ता अपनी बेटी की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं। सलोनी को बधाई देने के लिए नाते-रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।
बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती हैं सलोनी
सलोनी ने बताया कि वो मॉडल बनना चाहती हैं। जिसके बाद वो बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती हैं। सलोनी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी भी कर रही हैं। बता दें कि शाहजहांपुर की जमीं पर कई कलाकारों ने जन्म लिया है। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव भी यहीं के रहने वाले हैं। अब सलोनी ने इस कड़ी में एक और सितारा लगा दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो