ये है पूरा मामला
उत्तराखंड के पौढी गढवाल का रहने वाला 29 वर्षीय रवींद्र प्रसाद पुत्र जनार्दन प्रसाद यूपी के शाहजहांपुर के पुलिस लाइन मे फॉलोअर के पद पर तैनात है। वो पुवायां थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद मिश्रा के घर किराये पर रहता था। इसी दौरान उसका मकान मालिक की पत्नी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला के पति के मुताबिक करीब 6 माह पहले वो दोनों घर से भाग गए, और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। करीब दो दिन पहले दोनों वापस आए तो
लड़की के परिवार वालों उसे काफी समझाया।

पति ने भी घर चलने को कहा लेकिन वो राजी नहीं हुई। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। विवाद बढ़ने पर महिला ने गुस्से में आकर सल्फास की गोली खा ली। जब उसके प्रेमी को इस बात की खबर हुई तो उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में ईएमओ डॉक्टर वीके गंगवार का कहना है कि महिला और पुरूष को भर्ती कराया गया है। दोनों ने जहर खाया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।