scriptशातिर छात्राओं और महिलाओं को इस तरह करता था ब्लैकमेल, क्राइम ब्रांच ने की जांच पड़ताल, सामने आई ये सच्चाई | Vicious students used to blackmail girls and women, know the truth | Patrika News
शाहजहांपुर

शातिर छात्राओं और महिलाओं को इस तरह करता था ब्लैकमेल, क्राइम ब्रांच ने की जांच पड़ताल, सामने आई ये सच्चाई

मामले में पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत की। प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच पड़ताल में पुलिस को उसके पास से 65 से ज्यादा अश्लील वीडियो और 1000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं।

शाहजहांपुरAug 21, 2021 / 11:20 pm

Arvind Kumar Verma

शातिर छात्राओं और महिलाओं को इस तरह करता था ब्लैकमेल, क्राइम ब्रांच ने की जांच पड़ताल, सामने आई ये सच्चाई

शातिर छात्राओं और महिलाओं को इस तरह करता था ब्लैकमेल, क्राइम ब्रांच ने की जांच पड़ताल, सामने आई ये सच्चाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में ऐसा मामला सामने आया, जहां इसी क्षेत्र के रहने वाले युवक शेखर सुमन ने महिला व छात्राओं के वीडियो बना उन्हे ब्लैकमेल करता था। बताया गया कि शेखर सुमन अपराधी प्रवृत्ति का था। मामले में पीड़िताओं ने पुलिस में शिकायत की। प्रकरण की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच पड़ताल में पुलिस को उसके पास से 65 से ज्यादा अश्लील वीडियो और 1000 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें बरामद हुई हैं।
एडिश्नल पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोशल मीडिया पर दो हजार से ज्यादा महिलाओं के संपर्क में था। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर ने बताया कुछ महिलाओं ने 8 अगस्त 2021 को कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को दी गई थी। एडिश्नल पुलिस कमिश्नर के अनुसार आरोपी, फेसबुक के जरिए पहले महिला व छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाता था। वाट्सएप नंबर चैटिंग करता था। जाल में फंसे पर वह महिलाओं व छात्राओं को अपने घर पर बुलाता था और अश्लील वीडिया बना उन्हें ब्लैकमेल करता था। इस तरह शातिर ने काफी रुपए ऐंठे।
क्राइम ब्रांच द्वारा उसके मोबाइल और फेसबुक एकाउंट खंगालने पर पुलिस के होश उड़ गये। उसके मोबाइल से सैकड़ो लड़कियों के साथ चैटिंग और उनके कांटेक्ट नंबर भी मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, उसे यह आइडिया अपने एक दोस्त सत्यम अवस्थी से मिला। शेखर के मुताबिक सत्यम भी इसी प्रकार लड़कियों से दोस्ती करता था। चार भाई और एक बहन में शेखर तीसरे नंबर का है। शेखर के पकड़े जाने के बाद क्राइम ब्रांच अन्य पीड़िताओं से संपर्क करने का प्रयास करेगी। इसके लिए शेखर सुमन के सोशल मीडिया एकाउंट भी खंगाले जाएंगे। जो भी पीड़िता इसका शिकार बनीं होंगी और आगे आकर फिर करवाएंगी, उनकी भी शिकायत को कारवाई में शामिल किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो