script

पति के दोस्त ने महिला से किया रेप, MMS बनाकर किया ब्लैकमेल

locationशाहजहांपुरPublished: Jan 14, 2018 02:47:44 pm

महिला के पति को दोस्त बना बढ़ाई जान-पहचान, फिर एक दिन कमरे में अकेला पाकर महिला से किया रेप

Woman raped MMS clip made

Woman raped MMS clip made

शाहजहांपुर। जिले की रहने वाली महिला के साथ उत्तराखंड में उसके पति के दोस्त ने रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला का अश्लील एमएमएस बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़ित महिला ने यहां आकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आरोपी ने दो बार किया रेप
पीड़ित महिला थाना पुवायां क्षेत्र की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में राजकुमार उर्फ राज ने बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया था। इस दौरान राजकुमार ने महिला का एमएमएस भी बना लिया। महिला ने जब पूरी घटना पति को बताई तो महिला काम छोड़कर पति के साथ शाहजहांपुर अपने घर आ गई। महिला का आरोप है कि आरोपी राजकुमार उसका पीछा करता हुआ उसके घर आ गया और एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ खेत में तमंचे की बल पर बलात्कार किया। घटना के बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची। जहां पुलिस ने पहले तो उसे थाने से टरका दिया, लेकिन बाद में मामला पुलिस के आलाधिकारियों के संज्ञान में आने पर आरोपी राजकुमार उर्फ राज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला के पति से की दोस्ती
पीड़ित महिला का पति ऊधमसिंह नगर में प्राइवेट नौकरी करता है। वो उसके साथ वहां रहती थी। महिला का कहना है कि आरोपी राजकुमार भी उसके पड़ोस में रहता था। आरोपी ने पहले महिला के पति से दोस्ती की और फिर उससे भाभी कहने लगा। इसी बहाने आरोपी महिला के घर आने लगा और दिन उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध सीओ पुवायां जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के आलाधिकारियों के संज्ञान में आने पर आरोपी राजकुमार उर्फ राज के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो