scriptचर्चा के बाद भी सहकारिता कर्मियों की हड़ताल जारी जाने क्यों? | After the discussion, strike of cooperative workers continue? | Patrika News

चर्चा के बाद भी सहकारिता कर्मियों की हड़ताल जारी जाने क्यों?

locationशाजापुरPublished: Feb 25, 2018 11:43:18 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। क्योंकि आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्था मप्र विंध्याचल भवन में हुई चर्चा असफल रही।

patrika

virodh, sahkarita karmi, discussion fail

शाजापुर. सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। क्योंकि आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्था मप्र विंध्याचल भवन में हुई चर्चा असफल रही। इस कारण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्रसिंह खिंची ने हड़ताल जारी रखने का आदेश दिया है। इसके चलते हड़ताल के पांचवे दिन रविवार को कर्मचारियों ने अद्र्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रही और कर्मचारी अपनी मांगे मनवाने के लिए रोज नए-नए तरीके अपना रहे हंै। एक दिन पूर्व भी इन कर्मचारियों ने सुंदरकांड पाठ कर शासन की सद्बुद्धि की कामना की थी। वहीं भोपाल में मांगों के समर्थन में हुई चर्चा भी असफल होने के बाद संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने भी हड़ताल जारी रखने के आदेश दिए इस कारण रविवार को धरना स्थल पर सभी कर्मचारियों ने अद्र्धनग्न होकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। संगठन मप्र सहकारी संस्थाएं कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मणिशंकर मंडलोई ने बताया कि जब तक शासन हमारी मांगे मंजूर नहीं कर लेता तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
अन्य संगठनों ने दिया समर्थन
सहकारिता कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक विवेक शर्मा ने भी इनकी हड़ताल का समर्थन करते हुए इनकी हौंसला अफजाई की। वहीं मार्केटिंग संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गोहिल ने भी कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए इन कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। संघ के जिलाध्यक्ष मंडलोई ने बताया कि सोमवार को भी हमारी हड़ताल जारी रहेगी और इस दिन हम लोग काली पटï्टी बांधकर शासन की कार्यप्रणाली का विरोध जताते हुए धरना स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
आरक्षण सुधार आंदोलन समिति मप्र की ओर से रविवार से प्रदेश के 24 से अधिक जिलों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष ज्ञापन देकर आंदोलन का आगाज किया गया। प्रदेश के साथ जिले में भी श्री कृष्ण परिसर एबी रोड पर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन में बताया गया कि शासकीय नौकरी में केवल गरीबों को ही आरक्षण मिले। वर्तमान में एक ही परिवार के कई संपंन लोग आरक्षण का लाभ उठा रहे है जिससे गरीबो को लाभ नहीं मिल रहा और स्वर्ण, पिछड़ावर्ग में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो