scriptबारिश के बाद ये समस्या बन गई आफत | After the rains this problem became aroused | Patrika News

बारिश के बाद ये समस्या बन गई आफत

locationशाजापुरPublished: Jul 10, 2019 12:29:54 am

Submitted by:

rishi jaiswal

मुसीबत: उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे हो रहा जलजमाव, विद्यार्थियों को जीव-जंतु का डर

patrika

rain,nagar palika,problem,school campus,

शाजापुर. बीते दिनों शहर में चार दिन तक लगातार बारिश होती रही, इस दौरान शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। यह आमजन सहित विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। कहीं निकासी नहीं होने के कारण पानी जमा हो गया है। इसमें जीव जंतु पनपने लगे हैं। मच्छरों की संख्या भी बढऩे लगी है। इनके काटने से मौसमी बीमारी जन्म ले रही है। शहर के उत्कृष्ट स्कूल के पीछे खाली जगह में बारिश का पानी जमा हो गया है। जो तालाब की तरह नजर आ रहा है। इस क्षेत्र में अनेक जहरीले जीव जंतू देखे गए हैं।
स्कूल के कक्षों के पास जमा पानी में मच्छर खिड़कियों से स्कूल में पहुंचते जाते हैं और बच्चों को काट रहे हैं। ऐसे में जहरीले जीव जंतुओं का भी भय बना रहता है। मच्छरों के काटने से बच्चों में बीमारियां होने का खतरा पैदा हो गया है। बता दें कि विद्यालय प्रबंधन ने पूर्व में भी अनेक बार नपा को कई बार पत्र लिखे लेकिन आज तक कोई स्थाई हल नहीं निकला।
नपा नहीं निकाल पाई पानी
बता दें कि उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे झाडिय़ां हैं। यहां जमा होने वाले पानी के लिए कोई निकासी नहीं है। इसके कारण बारिश के समय पानी जमा हो जाता है, जो विद्यार्थियों के लिए खतरे के सामान है। उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन पूर्व में भी नपा को जमा पानी की निकासी के लिए पत्र लिख चुका है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ। बता दें कि नाले की ऊंचाई अधिक होने से निकासी नहीं हो पा रही है। हर साल स्कूल के पीछे खाली जगह में पानी जमा हो जाता है। इसमें मच्छर सहित अन्य जीव-जंतु पनपते हैं। इसका खमियाजा विद्यार्थियों को चुकाना पड़ता है। जिससे पानी में पनप रहे मच्छरों से बच्चों में बीमारी फैलने का भय है।
& स्कूल के पीछे जमा पानी की निकासी नहीं है। जलजमाव से जीव-जंतु व मच्छर पनपते हैं। इसके लिए पूर्व में स्कूल द्वारा पत्र लिखे गए थे। नपा से बैठक कर इसका स्थाई हल निकलवाया जाएगा।
अरूण व्यास, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो