scriptMP ELECTION 2018 : भ्रष्ट और बेइमानों के खिलाफ ये आमजन की हुंकार है | Against the corrupt and the dishonest | Patrika News

MP ELECTION 2018 : भ्रष्ट और बेइमानों के खिलाफ ये आमजन की हुंकार है

locationशाजापुरPublished: Nov 11, 2018 03:06:45 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

आम जनता और समर्थकों के कहने पर उतरे मैदान में, भाजपा केे बागी की रैली में उमड़े समर्थक

patrika

mp election,

शाजापुर. मुझे सभी समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए जनता मुझे अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में लाई है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों के भ्रष्ट व बेईमान नेताओं से जनता तंग आ चुकी है। मेरी एक आवाज पर हजारों लोग नि:स्वार्थ, बिना खर्चा पानी के आए हैं। इन्होंने दोनों विधायक को देखा है, यह जनसमूह भ्रष्ट और बेइमानों को खत्म करने के लिए अब पूरे जोश में हैं।
यह बात शाजापुर विधानसभा में भाजपा से बागी जेपी मंडलोई ने शनिवार को रैली के बाद आमसभा में कही। बता दें कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर जेपी मंडलोई ने शुक्रवार को निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन जमा किया है। नामांकन जमा करने के बाद उन्हें लोगों से समर्थन मिल रहा है। इसी के चलते शनिवार सुबह ११ बजे मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण में जेपी मंडलोई के समर्थक पहुंचे। इस दौरान जेपी मंडलोई ने समर्थकों को आश्वास्त किया है कि वे अब फार्म नहीं खींचेंगे और आपके समर्थन और सहयोग से चुनाव लड़ेंगे। मंडलोई ने आगे कहा कि जनता दोनों ही दलों के विधायक से असंतुष्ट है, जनता अब तीसरा विकल्प तलाश रही हैं। तीसरे विकल्प के रूप में मझे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
किसी भी कीमत पर फॉर्म वापस नहीं लूूंगा
जेपी मंडलोई ने कहा कि वर्तमान विधायक को पिछले चुनाव में टिकट दिया था। जिसे पांच साल कार्यकर्ताओं ने देखा, लोग समझ गए है कि इसका चरित्र और काम कैसा है, लोग अब इससे नाराज हैं। इस नाराजगी के चलते कार्यकर्ताओं ने मुझे तीसरा विकल्प चुना है। मैं किसी भी कीमत पर फार्म वापस नहीं लूंगा, मैं चुनाव जनता की आवाज पर लडूंगा। कांग्रेस से मेरी टक्कर रहेगी। भाजपा प्रत्याशी की तो जमानत जब्त होगी।
समर्थकों के साथ निकाली रैली
दोपहर १२ बजे जेपी मंडलोई ने समर्थकों के साथ शहर में रैली निकाली। रैली मां राजराजेश्वरी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो बस स्टैंड, मगरिया चौराहा, सोमवारिया बाजार, आजाद चौक, नई सड़क होते हुए प्राइवेट बस स्टैंड पहुंची। यहां भी सभा का आयोजन किया गया। जहां समर्थकों को संबोधित करते हुए चुनाव लडऩे और जीत हासिल करने की बात कही।
भाजपा में खलबली

भाजपा के नेता जेपी मंडलोई के निर्दलीय के रूप में फार्म भरने और चुनाव लडऩे के इरादे से भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। भाजपा नेता जेपी मंडलोई के निर्दलीय चुनाव लडऩे से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो