scriptबादलों की तरह चारों फैल गया कोहरा, 50 मीटर दूरी पर देखना भी हुआ मुश्किल | All the fog spread like clouds, it was difficult to see at 50 meters. | Patrika News

बादलों की तरह चारों फैल गया कोहरा, 50 मीटर दूरी पर देखना भी हुआ मुश्किल

locationशाजापुरPublished: Jan 07, 2019 09:02:28 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

सीजन में पहली बार छाया इतना घना कोहरा, हेडलाइट की रोशनी में निकले वाहन, ५ किमी प्रति घंटा बढ़ी हवाओं की रफ्तार, 5 डिग्री से अधिक कम हुआ दिन का तापमान

patrika

बादलों की तरह चारों फैल गया कोहरा, 50 मीटर दूरी पर देखना भी हुआ मुश्किल

शाजापुर.
एक बार फिर उत्तर-पूर्वी हवाओं ने शहरवारियों को ठिठुरा दिया है। सुबह 10 बजे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की धूंध इतनी ज्यादा थी कि ५० मीटर की दूरी के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में हाईवे पर निकलने वाले वाहन हेडलाईट चालू कर निकले। सुबह १० बजे छाए कोहरे से लोगों की सुबह भी देर से हुई। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी व जरूरी काम वाले लोग ही सुबह घरों से निकले। जिले में दोपहर ११ बजे तक कोहरे की धूंध देखी गई। सीजन में पहली बार इस तरह को कोहरा देखा गया। इसके बाद चलने वाली उत्तर-पूर्वी हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी इसी तरह कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद कोहरे का असर कम हो जाएगा। लेकिन तापमान में काफी गिरावट आएगी।
बता दें कि रविवार शाम से ही बढ़ती सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद चलने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई और दिन-रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे सर्दी में और अधिक इजाफा हो गया। दिनभर बादल छाए रहने से सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर बाद सूर्य की किरणें जमीन पर जरूर आ रही थी, लेकिन ठंडी हवा के कारण धूप भी लोगों को राहत देने में नाकाम रही। वहीं शाम होते-होते ठंड ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग जल्द ही घरों में दुबक गए और बाजारों में सन्नाटा नजर आने लगा।

5.4 डिग्री गिरा दिन का तापमान
सुबह कोहरा छाने के बाद उत्तर-पूर्वी हवाओं ने लोगों को बुरी तरह से ठिठुराया। जिससे दिन के तापमान में एक ही दिन में ५.४ डिग्री गिरावट दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान २६.६ डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान २१.२ डिग्री रह गया। वहीं रात के तापमान में १.७ डिग्री गिरावट हुई, जो ८.३ डिग्री पर पहुंच गया। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्रकुमार धनोतिया ने बताया कि आज से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है, रात का तापमान ५-६ डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। ये स्थिति आगामी ३-४ बनी रहेगी।

११ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं
गिरते तापमान और घने कोहरे के बीच चलने वाली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार को उत्तर-पूर्वी हवाओं की रफ्तार में जबरदस्त इजाफा हुआ और हवाएं ११ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने लगी। जबकि एक दिन पहले हवाओं की रफ्तार ६ किमी प्रति घंटा थी। अचानक दो गुनी रफ्तार से चलने वाली हवाओं से लोग ठिठुर गए। जिसमें सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हुई। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन में हवाओं की रफ्तार कम होगी।

हाईवे पर धीमी गति से निकले वाहन
सोमवार की सुबह पूरी तरह कोहरे से लिपटी हुई रही। सुबह १० बजे बाद तक घना कोहरा देखा गया। ऐसे में हाईवे से निकलने वाले वाहन भी हेडलाईट चालू धीमी गति से निकले। कोहरा इतना घना था कि ५० मीटर की दूरी के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐेसे में हाईवे पर वाहन चलाना काफी खतरों भरा रहा है। जिसके चलते हेडलाईट की रोशनी में धीमी गति से वाहन निकलते देखे गए।

दिनभर जलते रहे अलाव
इधर कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं जगह-जगह पर अलाव जलाए गए। सर्दी के इस सीजन में बाजारों में दूध-जलेबी और गजक की भी जमकर बिक्री हो रही है।

मौसम ये रहा परिवर्तन
– सुबह १० बजे बाद तक छाया रहा घना कोहरा
– ११ किमी प्रति घंटा रही उत्तर-पूर्वी हवाओं की रफ्तार
– ५.४ दिन का और १.३ रात का तापमान गिरा
– आज भी छाया रहेगा कोहरा
– आगे न्यूनतम तापमान ५-६ डिग्री तक पहुंचने की संभावना
– दिन भर जलते रहे अलाव, गर्म कपड़ों का लिया सहारा
– हाईवे पर धीमी गति से हेड लाइट के सहारे निकले वाहन

इनका कहना
सुबह १० बजे बाद तक कोहरा छाया रहा, अगले दिन भी कोहरा रहेगा। वहीं रात के तापमान में ३-४ डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। ११ जनवरी तक कड़ाके की सर्दी स्थिति रहेगी। हवाओं की रफ्तार ११ किमी प्रति घंटा होने से दिन के तापमान में ५ डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
– सत्येंद्रकुमार धनोतिया, मौसम पर्यवेक्षक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो