बदमाशों ने इस भाजपा नेता को लूटा
देवदर्शन कर घर लौट रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ लूट हो गई। वारदात राष्टï्रीय राजमार्ग एबी रोड पर मंगलवार रात हुई।

शुजालपुर. देवदर्शन कर घर लौट रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ लूट हो गई। वारदात राष्टï्रीय राजमार्ग एबी रोड पर मंगलवार रात हुई। बदमाशों ने पहले चारपहिया के टायर को सड़क पर रापी लगाकर पंक्चर किया और बाद में लूट की। वाहन में दो महिलाएं व एक बालिका भी थी जिनके आभूषण भी लूट लिए। बदमाशों ने हमला कर तीन लोगों को गंभीर घायल भी कर दिया। एक गंभीर घायल गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है।
कालापीपल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष धनसिंह जाट, पत्नी माया, देवीप्रसाद सोनानिया ठेकेदार, श्रीमती सोनानिया, कमल सोनानिया पिता मांगीलाल व एक बालिका सभी निवासी अरन्याकलां राजस्थान के कामखेड़ा मंदिर दर्शन कर मंगलवार रात 9.30 बजे वापस लौट रहे थे। ब्यावरा से 10-12 किलोमीटर पचोर की ओर एबी रोड पर गाड़ी पहुंची तो टायर से हवा निकल गई। चालक ने जब पहिया देखा तो रापी के निशान दिखे। टायर बदलकर जैसे ही चालक सीट पर बैठा तो चार-पांच लोग दोपहिया से आए और मारपीट शुरू कर दी। इस पर ठेकेदार सोनानिया ने जेब में रखे 50 हजार रुपए निकालकर दिए और मारपीट नहीं करने की बात कही। बदमाश हथियारों से लैस थे और हमला करते रहे। बदमाशों ने धनसिंह जाट के पास रखे नकद रुपए सहित महिलाओं के आभूषण भी लूट लिए और फरार हो गए।
नहीं मिला उपचार
चालक कमल सोनानिया, ठेकेदार सोनानिया व पूर्व मंडल अध्यक्ष जाट के सिर में गंभीर चोट आई थी फिर भी वे वाहन से पचोर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस उन्हें पचोर अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वह चिकित्सक नहीं मिला। इसके बाद वे शुजालपुर पहुंचे और उपचार शुरू हुआ। हमले में घायल पूर्व मंडल अध्यक्ष जाट के सिर में गंभीर चोट होने से आईसीयू में रखा है।
&बीती रात चारपहिया में सवार सात लोगों के साथ लूट की सूचना मिली थी। इस पर घायलों को उपचार के लिए पचोर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन चिकित्सक नहीं होने से उपचार के लिए सारंगपुर ले जाने को कहा था लेकिन घायलों ने अपना उपचार शुजालपुर कराने की बात कही। घटनास्थल करनवास थाना क्षेत्र में आता है जहां पर शुजालपुर से जानकारी प्राप्त होने पर आगामी कार्रवाई होगी।
प्रदीप शुक्ला टीआई पचोर जिला राजगढ़
अब पाइए अपने शहर ( Shajapur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज