scriptएनई रेलवे में लागू होगी नई व्यवस्था | new system will apply in N.E. railway | Patrika News

एनई रेलवे में लागू होगी नई व्यवस्था

locationगोरखपुरPublished: Jan 30, 2016 07:57:00 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

पैंट्रीकार में नहीं बल्कि बेस किचन में बनेगा यात्रियों का खाना

गोरखपुर. पूर्वाेत्तर रेलवे अपने यात्रियों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए तमाम जतन कर रहा। खाने की क्वालिटी की शिकायत पर रेलवे ने स्टेशनों पर बेस किचन बनाकर खाना बनवाने की तैयारी शुरू की है। अब पैंट्रीकार में खाना नहीं बनाया जाएगा। गोरखपुर, बनारस, लखनउ, गोंडा, बरेली में बेस किचन बनाने की तैयारी चल रही है। एनई रेलवे क्षेत्र में यात्रियों को डिमांड के अनुरूप बेस किचन में खाना पकेगा।

योजना के अनुसार पैंट्रीकार में तैनात कर्मचारी यात्रियों से आर्डर लेंगे। फिर नजदीक के बेस किचन को आर्डर भेज देंगे। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही आर्डर किया भोजन पैंट्रीकार में आ जाएगा। इसके बाद यात्रियों को सर्व कर दिया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि नई व्यवस्था से लोगों को सुविधा होगी। पैंट्रीकार में सीमित जगह होने की वजह से आर्डर के मुताबिक खाना नहीं मिल पाता था लेकिन इस व्यवस्था से काफी सहूलियत होगी। हालांकि, इस व्यवस्था के लागू होने में अभी छह माह का समय है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो