scriptदुल्हन बनने से पहले बन गई लाश, ब्यूटी पार्लर में सनसनीखेज कत्ल | Dead body before becoming bride, sensational murder in beauty parlor | Patrika News

दुल्हन बनने से पहले बन गई लाश, ब्यूटी पार्लर में सनसनीखेज कत्ल

locationशाजापुरPublished: Jul 05, 2020 02:39:54 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन का हुआ कत्ल

photo_2020-07-05_16-09-32.jpg

रतलाम। नागदा में शादी की से पहले ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन की सिरफिरे ने गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दुल्हन से मोबाइल पर बात की, उसके बाद सीधा पार्लर के अंदर घुस गया और मेकअप करा रही दुल्हन के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सोनू पिता कमल सिंह यादव 32 नाग नागिन रोड शाजापुर का विवाह नागदा निवासी गौरव पिता राजेन्द्र वागरेचा के साथ दूसरा विवाह रविवार को हो रहा था। लड़की वाले सुबह शाजापुर से जावरा आये थे, उसके बाद दुल्हन को मेकअप के लिए जावरा के अन्तिया चौराहा स्थिति वेनिला ब्यूटी पार्लर पर भेज दिया। लड़की के साथ उसकी बहन रुचि और भाई सुधीर यादव भी पार्लर गया था।

photo_2020-07-05_14-28-19_1.jpg

दुल्हन की बहन रुचि ने बताया की सोनू का मेकअप चल रहा था, तभी उसके मोबाइल पर एक फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम राहुल बताया और सोनू से बात करने लगा, बाद में लड़का पार्लर के अंदर आ गया और तैयार हो रही दुल्हन का गला चाकू से रेत दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपनी मुंह सफेद गमछे से ढक रखा था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

देखें वीडियो…..

https://youtu.be/iO2-OZHVfKo
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो