scriptजेठानी के आशिक से देवरानी को हुआ प्यार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान | Devrani Collaborate with lover and killed jethani | Patrika News

जेठानी के आशिक से देवरानी को हुआ प्यार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे हैरान

locationशाजापुरPublished: Feb 23, 2022 06:23:26 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

देवरानी ने आशिक के साथ मिलकर जेठानी को रास्ते से हटाने की प्लानिंग रची…अवैध संबंध बने वजह…

murder.jpg

शाजापुर. शाजापुर के तराना के पास कनार्दी गांव में सोमवार को हुई महिला की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का कातिल कोई और नहीं बल्कि देवरानी ही निकली है। वारदात की वजह देवरानी-जेठानी का एक ही व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होना सामने आया है। पुलिस ने वारदात में शामिल देवरानी के साथ ही उसके प्रेमी व तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

 

जेठानी-देवरानी का एक था आशिक
पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि कनार्दी गांव में रविवार को महिला की खून से सनी लाश मिली थी। मृतका की शिनाख्त भगवंता बाई के तौर पर हुई थी। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले कि कुछ ही घंटों के अंदर वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशन के खेत पर मृतिका भगवंता बाई ओर उसकी देवरानी मधू बाई मजदूरी किया करती थीं। किशन का भगवंता बाई से करीब 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दूसरी ओर पिछले तीन महीने से उसके भगवंता की देवरानी मधू बाई से भी प्रेम संबंध हो गए थे, इस बात को लेकर तीनों में आए दिन कहासुनी हुआ करती थी।

यह भी पढ़ें

वकील ने दी सलमान खान से जुड़ी ऐसी दलील कि क्लाइंट को मिल गई जमानत

 

sj2329.jpg

देवरानी ने जेठानी की हत्या की साजिश रची
मामले का खुलासा हुए पुलिस ने बताया कि देवरानी मधु बाई को प्रेमी किशन के भगवंता बाई से संबंध की बात पसंद नहीं थी। वो रोजाना होने वाले विवादों से भी परेशान हो चुकी थी लिहाजा उसने प्रेमी किशन व अपने जीजा देवकरण के साथ मिलकर जेठानी भगवंता बाई की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने भगवंता बाई को मौका देख रात को घर से बाहर बुलाया और घर से करीब 400 मीटर दूर ले जाकर पत्थरों से उसका सिर कुचल था। पुलिस ने बताया कि वारदात का खुलासा करने में कॉल डिटेल अहम सुराग बने।

देखें वीडियो- हरियाणा के पलवल से एटीएम कटर के मास्टराइंड को पकड़कर लाई एमपी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो